Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कांच के विशाल भंडार से अंतरिक्ष की प्रतिक्रिया की पुष्टि हुई करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसक... Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल! सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं

Haryana Politics: दिग्विजय चौटाला का छलका दर्द, बोले- ‘BJP के साथ गठबंधन न करते तो आज JJP का ये हाल नहीं होता’

सोनीपत:- कभी किंगमेकर की भूमिका निभाने वाली जननायक जनता पार्टी आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। सोनीपत में ‘युवा योद्धा जिला सम्मेलन’ में शिरकत करने पहुंचे दिग्विजय चौटाला के तेवर बदले-बदले नज़र आए। साल 2018 में इनेलो से अलग होकर बनी जेजेपी ने 2019 में 10 सीटें जीतकर सबको चौंकाया था, लेकिन बीजेपी के साथ सत्ता की मलाई खाना उन्हें इतना भारी पड़ा कि इस बार खाता तक नहीं खुला। दिग्विजय ने खुले मंच से माना कि बीजेपी के साथ गठबंधन उनकी सबसे बड़ी सियासी चूक थी, जिसने जनता के बीच उनको शर्मिंदा कर दिया है।

दिग्विजय चौटाला केवल अपनी हार पर ही नहीं रोए, बल्कि नायब सैनी सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है और बदमाशों का राज है। बुजुर्गों की पेंशन काटे जाने पर उन्होंने तीखा तंज कसते हुए कहा कि अगर कटौती करनी है तो विधायकों और सांसदों की मोटी कमाई पर कैंची चलाओ। चौटाला ने साफ शब्दों में कहा कि प्रदेश के युवा सरकार की नीतियों से पूरी तरह रुष्ट होकर अब उनके खिलाफ लामबंद हो चुके हैं।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दिग्विजय ने सीधा हमला बोलते हुए कहा कि आबकारी विभाग मुख्यमंत्री के पास है और वहां लूट मची हुई है। उन्होंने सरकारी नौकरियों और कमीशन के खेल पर भी सवाल उठाए। वहीं आगामी निकाय चुनावों को लेकर उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने को लेकर मंथन जारी है। दिग्विजय चौटाला का यह ‘कबूलनामा’ कि बीजेपी के साथ गठबंधन ने उन्हें बर्बाद कर दिया, आने वाले समय में हरियाणा की राजनीति में नई बहस छेड़ सकता है।