Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Latehar Crime News: लातेहार में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसन... Palamu Murder Case: पलामू में जमीन विवाद में बुजुर्ग की टांगी से काटकर हत्या, पुलिस ने आरोपी पिता-पु... छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! जेआरएसयू लाइब्रेरी का बदलेगा स्वरूप, 30 लाख के बजट से मिलेगी डिजिटल सुव... Palamu Crime News: पलामू में सिगरेट नहीं मिलने पर दबंगों ने फूंकी दुकान, पुलिस ने दो आरोपियों को दबो... Ranchi Blind Murder Case: जिसे बनाया था अपना रखवाला, उसी ने संपत्ति के लालच में की हत्या; रांची पुलि... बढ़ती गर्मी के बीच मानसून जैसा मिजाज! झारखंड में 7-8 मार्च को गरज के साथ बरसेंगे बादल, जानें आपके जि... महापौर तो बन गए, अब डिप्टी मेयर की बारी! भाजपा ने तैयार किया खास प्लान, जानें कैसे चुना जाता है उपाध... रंगों में डूबीं केंद्रीय मंत्री! अन्नपूर्णा देवी ने फूलों वाली होली खेलकर जीता दिल, देखें जश्न की खू... Meghnath Mela: 60 फीट ऊंचे स्तंभ पर हैरतअंगेज कारनामे, उल्टा लटककर झूला झूलने की अनोखी परंपरा Ratlam Medical College News: रतलाम मेडिकल कॉलेज में होली पर खूनी खेल, छात्रों को कार से कुचलने की को...

Dhanbad News: धनबाद में लोन रिकवरी एजेंट रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों का दावा- मांगी गई 15 लाख की फिरौती

धनबाद: जिले में एक लोन रिकवरी एजेंट अमित कुमार के रहस्यमय ढंग से गायब होने का मामला सामने आया है. वे धनबाद जिले के सदर थाना क्षेत्र के बाबूडीह खटाल के रहने वाले हैं. उनका अचानक संपर्क टूटने के बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है. परिजनों का आरोप है कि अमित कुमार के मोबाइल फोन से 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है.

शनिवार सुबह घर से निकला था लोन रिकवरी एजेंट

परिजनों के मुताबिक अमित कुमार, पीएनबी बैंक से जुड़े लोन रिकवरी कार्य में संलग्न थे. शनिवार सुबह करीब 11 बजे वे घर से यह कहकर निकले थे कि किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं और लौटने में देर हो सकती है. दोपहर करीब 2 बजे जब परिजनों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो फोन नहीं उठा. कुछ देर बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल रिसीव कर यह दावा किया कि अमित उसके कब्जे में है और रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. घटना को लेकर परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी.

मामले में सक्रिय हुई पुलिस

मामले की जानकारी मिलते ही धनबाद पुलिस सक्रिय हुई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की. परिजनों के मुताबिक, पुलिस के अनुसार शुरुआती लोकेशन गोविंदपुर ऊपर बाजार की मिली है, इसके बाद सरायढेला थाना क्षेत्र के सूर्य हाइलैंड सिटी के आसपास कई घंटों तक फोन ऑन रहा. बाद में सूचना मिली कि मोबाइल फोन डांगी मोड़ के समीप फेंक दिया गया है.

परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

थाना प्रभारी मनोज पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूर्य हाइलैंड सिटी पहुंचकर जांच पड़ताल की. जानकारी के अनुसार विकास खंडेलवाल नामक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि उस पर करीब एक करोड़ रुपये का लोन बकाया है. परिजनों के मुताबिक, अमित कुमार से लोन सेटलमेंट को लेकर उसकी बातचीत चल रही थी. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और हर संभावित पहलू को खंगाला जा रहा है. वहीं अमित के परिजन किसी अनहोनी की आशंका से बेहद चिंतित हैं और पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द उनकी सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं.

मामले की जांच पड़ताल चल रही है और जल्द ही मामले में पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी: नौशाद आलम, डीएसपी, विधि व्यवस्था