Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बिलासपुर में सनसनी: बकरियां चराने गए चरवाहे की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश; इलाके ... भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया 'देसी जुगाड़'; गोबर गैस से जल रहे चू... अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन ची... Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मार... आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कित... केंद्र ने सोनम वांगचुक से रासुका हटाया आर्थिक स्थिरता कोष के लिए 57,381 करोड़ ईडी ने अब नब्बे बैंक खाते फ्रीज कर दिये गिरीश पार्क में भाजपा-तृणमूल के बीच झड़प मोदी ने 18,680 करोड़ की परियोजनाओं का अनावरण किया

Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भारतीय सेना का रिटायर्ड जवान निकला दोषी

सोनीपत: सोनीपत में नाबालिग के साथ हैवानियत का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सेना के एक पूर्व जवान ने सिटी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। जब नाबालिग लड़की चार माह की गर्भवती हुई तो परिजनों को इस बात का पता चला। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें उसके चार माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली और उन्होंने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। बताया जा रहा है कि 62 साल के सेना से सेवानिवृत्त जवान अब बूढ़ा हो चुका उसने ही पड़ोस में रहता है।

सोनीपत सिटी थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है। सोनीपत पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल में भेजा। जिनके हाथ में देश की सुरक्षा की कमान है वे ही ऐसी घटनाएं करने लग जाए तो लोगों का तो विश्वास ही खत्म हो जाएगा।

हरियाणा में बेटियों के खिलाफ बढ़ते अपराध को देखते हुए हरियाणा पुलिस और सरकार सख्त रवैया अपना रही है और न्यायालय में बेटियों के खिलाफ होने वाले अपराध पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में पैरवी करती है ताकि आरोपियों को सख्त से सख्त सज़ा मिल सके और पीड़ित को न्याय मिल सके।