Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dehradun News: WhatsApp पर प्रश्नपत्र शेयर करने वाला असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, UTU ने 7 साल के लि... NEET Paper Leak Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच सरकार का बड़ा कदम, पेपर लीक के मामलों के लिए बन... Connaught Place News: CJP के विरोध प्रदर्शन और हिंसा के बाद NDTA का बड़ा आदेश, CP की सभी दुकानें शाम ... Jharkhand Weather Update: रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार, 28% कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता Ranchi News: झारखंड के सरकारी स्कूलों में 7,299 सहायक आचार्य पदों पर बंपर भर्ती, 31 जुलाई से शुरू हो... Jharkhand Missing Case: मानसिक विक्षिप्तता के कारण दो दशक पहले घर से निकले थे अवधेश राम, पुलिस और एन... Jamshedpur News: जुगसलाई में पुलिस ने नाकाम की हत्या की साजिश, जिला बदर अपराधी समेत 10 आरोपी गिरफ्ता... Ranchi News: रांची में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने, प्रदर्शन के दौरान जमकर हुई नारेबाजी और फेंके ग... Dhanbad News: धनबाद-गोमो रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, राजधानी एक्सप्रेस को रोक... Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में भारी बवाल, छात्र संगठनों और शिक्षकों के बीच...

Banheri Sarpanch Murder Case: बन्हेरी सरपंच मर्डर के अहम गवाह पर जानलेवा हमला, 15 लोगों ने घेरकर पेट में मारी गोली

ग्वालियर : ग्वालियर के आरोन थाना क्षेत्र के बन्हेरी गांव में सरपंच विक्रम रावत हत्याकांड में मुख्य गवाह को एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने घेरकर गोली मारी. घायल को मंगलवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़ित ने 15 लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है. घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल है.

पीठ और पेट के बीच फंसी गोली

बन्हेरी गांव में रहने वाला अजब सिंह रावत गांव के सरपंच विक्रम रावत हत्याकांड में अहम गवाह है. मंगलवार रात वह घर से कुछ सामान लेने दुकान पर गया. घर लौटते समय उस पर जानलेवा हमला हुआ. उसे गोली मार दी गई, जो उसके पीठ और पेट के बीच में लगी.

घायल का आरोप है कि 14-15 लोगों ने उसे घेर लिया. एक के पास बंदूक और एक के पास कट्टा था. हमलावरों ने उसे पकड़ लिया और फायर कर दिया. झूमाझटकी के दौरान वह मुड़ा तो गोली उसकी पीठ में धंस गई.

ग्रामीणों को देख फरार हुए बदमाश

गोली चलने और चीख-पुकार की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए. इस दौरान आरोपी फरार हो गए. घायल किसी तरह जान बचाकर भागा और ग्रामीणों और परिजन की मदद से जयारोग्य अस्पताल पहुंचा. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुचे और घायल से बातचीत के बयान लिए.

घायल ने फोन कर दी परिजनों को जानकारी

घायल अजब सिंह के भाई नितेश ने बताया “उसके भाई का फ़ोन आया. उसने बताया कि हमलावरों ने उसे गोली मार दी है. जब नितेश उसके पास पहुंचा तो उसने बताया पवन रावत, हरि रावत, एहवरन रावत, नरेश रावत, उमराव रावत, बनिया रावत और रामविलास सहित 14 से 15 लोग थे. उमराव के पास बंदूक और बनिया के पास कट्टा था, जिनसे उस पर फायरिंग की गई.”

“उसका भाई अजब सिंह सरपंच के मर्डर केस में गवाह है और आरोपियों से पुरानी रंजिश चली आ रही है. आरोपी बदमाश केस में अजब सिंह को गवाही देने से मना कर रहे थे. उसे लगातार धमकियां दे रहे थे.”

सरपंच की गोली मारकर हुई थी हत्या

ग्वालियर जेएच हॉस्पिटल के ट्रामा सेंटर पहुंचे एएसपी जय राज कुबेर ने बताया “घायल के परिजनों ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही. जो भी तथ्य सामने आयेंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.”

मामले के अनुसार 9 अक्टूबर 2023 को बन्हेरी गांव के सरपंच विक्रम सिंह रावत की पड़ाव के कांतिनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्याकांड के बाद गांव में भारी तनाव फैला था और 32 घरों में तोड़फोड़ व आगजनी हुई थी. इस केस में ईपीएफओ कमिश्नर मुकेश रावत को भी साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिनकी पुरानी रंजिश विक्रम के साथ थी. हाल ही में कुछ आरोपियों को इस केस में जमानत मिली है.