Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब में फिर लौटा 'ठंड' का सितम! अगले 48 घंटे भारी; आंधी-बारिश और ओले गिरने का 'Yellow Alert', जाने... पावरकॉम की 'सर्जिकल स्ट्राइक'! पंजाब में हजारों अवैध बिजली कनेक्शन कटे; बिजली चोरों पर गिरा करोड़ों ... सोना खरीदने वालों की चांदी! गुरुवार को गिरे सोने के दाम या आई तेजी? जानें 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड क... Weapon Smuggling Racket: खतरनाक हथियारों के साथ 6 गिरफ्तार, विदेश से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश; पुलि... सुनील जाखड़ का 'एक्सपोज'! AAP-कांग्रेस की जुगलबंदी पर बड़ा हमला; बोले—"साजिश के तहत फैलाया जा रहा झू... Punjab Weather Update: जालंधर, लुधियाना और पटियाला में बिगड़ेगा मौसम; भारी बारिश और बिजली गिरने का अ... LPG Supply New Rules: शहर में गैस सप्लाई को लेकर DC के कड़े निर्देश, डिलीवरी में गड़बड़ी मिली तो खैर नह... Punjab Drugs News: नशे के साथ गिरफ्तार हुए AAP सरपंच, स्कॉर्पियो से मिली हेरोइन; पुलिस की बड़ी रेड म... Medicine Price Hike 2026: युद्ध के संकट से बिगड़ा फार्मा सेक्टर का गणित, रॉ मटेरियल की कमी से आसमान ... सावधान! अगले 24 घंटे में बिगड़ेगा मौसम; 20 मार्च को बारिश, ओले और बिजली गिरने का अलर्ट, जानें आपके श...

Navjot Sidhu vs Raja Warring: सिद्धू ने राजा वड़िंग को बताया ‘बीमार’, बोले- “इलाज की जरूरत तुम्हें है”, सियासत में मचा हड़कंप

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग और पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है। एक बार फिर नवजोत कौर सिद्धू ने ट्वीट कर राजा वड़िंग पर तीखा हमला बोला है।

PunjabKesari

राजा वड़िंग द्वारा उन्हें मानसिक रूप से बीमार बताए जाने पर पलटवार करते हुए नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, “इलाज की जरूरत आपको है, मुझे नहीं। मैं डॉक्टर हूं और मुझे अच्छे से पता है कि आप मानसिक रूप से बीमार हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि राजा वड़िंग अपने भ्रष्ट कार्यों के कारण यह बात कई बार साबित कर चुके हैं।नवजोत कौर सिद्धू ने यह भी आरोप लगाया कि राजा वड़िंग मुख्यमंत्री के इशारों पर काम कर रहे हैं और उनकी राजनीति अब एक “कॉमेडी शो” बन गई है, जिसका पूरा पंजाब मजा ले रहा है। उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग ने अपनी ईमानदारी और भरोसे को खत्म कर दिया है और अपने कामों से पंजाब में कांग्रेस को कमजोर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक सीट पर 3-4 उम्मीदवार खड़े कर पार्टी में गुटबाजी करवाई जा रही है, ताकि नेता आपस में लड़ते रहें।

क्या कहा था राजा वड़िंग ने
राजा वड़िंग ने नवजोत कौर सिद्धू के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्हें लगता है कि नवजोत कौर सिद्धू को मानसिक इलाज की जरूरत है। उन्होंने कहा था कि जब किसी व्यक्ति की मानसिक हालत ठीक न हो तो उसकी बातों पर गुस्सा नहीं करना चाहिए।

क्या कहा था नवजोत कौर सिद्धू ने
हाल ही में नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने राजा वड़िंग पर मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलीभगत कर कांग्रेस को कमजोर करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि पंजाब में कांग्रेस की हार का कारण चुनाव नहीं, बल्कि पार्टी के अंदर की आपसी खींचतान है। डॉ. सिद्धू ने कहा कि उन्होंने कई बार पार्टी नेतृत्व को इस बारे में चेतावनी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके पास राजा वड़िंग के खिलाफ कई सबूत हैं, लेकिन अब उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।