Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod Crime News: बालोद में युवती का शव मिलने से मची अफरा-तफरी, हत्या की आशंका; पुलिस और फोरेंसिक टी... Durg Gas Cylinder Raid: दुर्ग में अवैध गैस भंडारण पर बड़ा एक्शन, 599 सिलेंडर सीज; खाद्य विभाग ने मार... Eid 2026: बोहरा समाज ने आज मनाई ईद! मस्जिदों में उमड़ी भीड़, देश की अमन-चैन के लिए मांगी दुआ; जानें ... Chhatarpur Congress News: बिजली बिल बकाया होने पर कांग्रेस कार्यालय की कुर्की के आदेश, विभाग ने चस्प... Kumar Vishwas in Bhopal: भोपाल के अटल पथ पर सजी महफिल, कुमार विश्वास के निशाने पर आए कमलनाथ; सियासी ... मैहर में 'आस्था का ज्वार'! चैत्र नवरात्र के पहले दिन माँ शारदा के दरबार में उमड़ा जनसैलाब; इस बार VI... छिंदवाड़ा में 'सहस्त्र चंडी' की गूँज! पदयात्रा के बाद सांसद ने शुरू कराया महायज्ञ; देशभर के दिग्गज स... Animal Attack in Residential Area: रिहायशी इलाके में घुसे हिरण पर कुत्तों का हमला, 30 मिनट तक चला सं... Jabalpur Youth Innovation: जबलपुर के युवाओं का गजब जुगाड़, तैयार किया लो-कॉस्ट फ्लोटर; कम खर्च में उ... Tripura Sundari Temple Jabalpur: जबलपुर की शक्तिपीठ जहाँ मां के तीन रूपों के होते हैं दर्शन, जानें क...

Crime News: गर्लफ्रेंड ने किया बॉयफ्रेंड का कत्ल! सिर्फ नंबर ब्लॉक करना युवक को पड़ा भारी, खौफनाक वारदात से इलाके में सनसनी

बिलासपुर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवक को फोन ब्लॉक करने की सजा, अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. दरअसल, पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस को आज सुबह ये खबर मिली कि एक युवती ने 25 साल के युवक की हत्या कर दी है. हत्या की वारदात में चाकू का इस्तेमाल किया गया है. बहुत कम ऐसी वारदातें होती हैं जिसमें हत्या का आरोपी कोई लड़की होता है और मृतक कोई युवक. लिहाजा घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस की टीम तुरंत माका-ए-वारदात पर पहुंची.

गर्लफ्रेंड ने किया बॉयफ्रेंड का मर्डर

पूरी वारदात शहर के सिविल लाइन थाना इलाके के शुभम विहार शिक्षक कॉलोनी का है. मृतक युवक जिसका नाम कामता प्रसाद सूर्यवंशी, उम्र 25 साल था, वो कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रहता था. पुलिस के मुताबिक मृतक युवक होटल में काम करता था. वारदात वाले दिन युवती युवक के घर पहुंची और उससे कहा कि वो अपना फोन उसे दिखाए. युवक ने जब अपना फोन दिखाने से मना किया तो युवती ने अपने साथ लाए चाकू से उसपर जानलेवा वार कर दिया. चाकू का वार इतना प्राणघातक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई. दोनों का एक दूसरे के घर पर आना जाना भी था. आज सुबह लड़की लड़के के घर पहुंची, लड़की के हाथ में चाकू था. युवती ने आते ही युवक से कहा कि वो अपना मोबाइल उसे दिखाए. युवक ने जैसे ही इंकार किया युवती ने युवक पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई: रजनेश सिंह एसएसपी बिलासपुर

युवक और युवती किराए के मकान में रहते थे

मृतक युवक कामता प्रसाद सूर्यवंशी ग्राम कर्रा का रहने वाला था और सिविल लाइन थाना इलाके के एक होटल में होटल स्टॉफ का काम करता था. युवती की पहचान पुलिस ने कर ली है. युवती भी सीपत की रहने वाली है. युवती बिलासपुर के कुडूदंड इलाके में किराए के मकान में रहती है.

युवती अपना नंबर ब्लॉक किए जाने से नाराज थी

पुलिस की शुरूआती जांच में ये जानकारी सामने है कि दोनों के बीच मोबाइल नंबर ब्लॉक करने को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर युवती ने पास में रखे चाकू से कामता प्रसाद पर हमला कर दिया. चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर पंचनामे की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि फोन नंबर ब्लॉक करने के कारण हत्या का मामला सामने आया है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है. जांच और पूछताछ के बाद हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.