Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Devendra Pradhan Death Anniversary: पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रधान को राजनाथ सिंह ने दी श्रद्... दिल्ली की सड़कों पर अब नहीं दिखेंगे भिखारी! पुलिस का 'सीक्रेट' मास्टर प्लान तैयार; ट्रैफिक जाम और अव... Arvind Kejriwal Documentary: अरविंद केजरीवाल की जेल यात्रा पर बनी फिल्म ने कार्यकर्ताओं को किया भावु... "राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता!"—खरगे के विदाई भाषण पर गूंजा सदन; पीएम मोदी ने भी बांधे तारीफों क... 'मौत के मुंह' से निकलकर भारत पहुंचा जग लाडकी! UAE में हमले के बाद समुद्र में छिड़ा था हाई-वोल्टेज ड्... हिमाचल में सुक्खू सरकार का 'बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक'! मंत्रियों के सलाहकारों और बोर्ड अध्यक्षों के 'कै... यमुना की लहरों पर अब दिल्ली सरकार का 'VIP पहरा'! करोड़ों की लागत से खरीदी जा रही 2 हाई-टेक नावें; प्... शादी में 'मिठाई के डिब्बे' से निकला खौफनाक तोहफा! गिफ्ट खोलते ही चीख पड़ा दूल्हा; मेहमानों के उड़ गए... Jharkhand Jawan Suicide: झारखंड के चतरा में तैनात जवान ने की आत्महत्या, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को भु... Nepal Helicopter Crash: नेपाल के खोटांग में बड़ा हादसा, लैंडिंग के समय क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर; घायलों ...

मिनीपोलिस में उमड़ा जनसैलाब, गुस्से की लहर तेज

डोनाल्ड ट्रंप की प्रवासन नीतियों का खिलाफ नाराजगी

मिनीपोलिसः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आव्रजन (इमग्रेशन) नीतियों के खिलाफ मिनीपोलिस में शुक्रवार को हजारों प्रदर्शनकारियों ने रैली निकाली। यह विरोध प्रदर्शन उस समय और तीव्र हो गया जब एक प्रमुख पत्रकार पर शहर में चल रहे प्रदर्शनों की कवरेज को लेकर आरोप तय किए गए। अमेरिका में नेशनल शटडाउन के आह्वान के जवाब में भीड़ ने सड़कों पर उतरकर इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ट्रंप के सामूहिक निर्वासन अभियान का नेतृत्व यही एजेंसी कर रही है।

मिनीपोलिस अब आव्रजन नीति के खिलाफ चल रहे इस जनाक्रोश का केंद्र बन चुका है, विशेष रूप से इस महीने संघीय एजेंटों द्वारा दो प्रदर्शनकारियों (दोनों अमेरिकी नागरिक) की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रदर्शन में शामिल 24 वर्षीय सुषमा संथाना ने कहा, मुझे नहीं लगता कि हमारी संघीय सरकार को हमारे लोगों को इस तरह आतंकित करना चाहिए।

कड़ाके की ठंड के बावजूद भारी भीड़ जमा हुई, जहाँ प्रसिद्ध रॉक स्टार ब्रूस स्प्रिंगस्टीन ने एक एंटी-आईसीई कॉन्सर्ट में प्रस्तुति दी। उन्होंने हाल ही में स्ट्रीट्स ऑफ मिनीपोलिस गाना रिलीज किया है, जो उन दो लोगों को श्रद्धांजलि है जिनकी अलग-अलग घटनाओं में मौत हुई थी।

पत्रकार पर लगा आरोप और राजनीतिक हलचल शुक्रवार को ट्रंप प्रशासन ने पूर्व सीएनएन एंकर डॉन लेमन और आठ अन्य लोगों पर नागरिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया। यह मामला तब सामने आया जब लेमन और अन्य पत्रकारों ने एक चर्च में विरोध प्रदर्शन को कवर किया था, जहाँ एक आईसीई अधिकारी पादरी के रूप में कार्यरत है।

लेमन के वकील के अनुसार, उन्हें लॉस एंजिल्स में हिरासत में लिया गया। उन पर साजिश रचने और प्रथम संशोधन के अधिकारों में हस्तक्षेप करने के आरोप लगाए गए हैं। राजनीतिक हस्तियों और मीडिया संगठनों ने लेमन की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। डेमोक्रेटिक हाउस माइनॉरिटी लीडर हकीम जेफरीज ने उनकी तत्काल रिहाई की मांग की, जबकि कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला करार दिया।

वाशिंगटन में आंशिक शटडाउन देश की राजधानी वाशिंगटन में भी इस गतिरोध का असर दिखा। आव्रजन कार्रवाई को लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी के गुस्से के कारण शुक्रवार आधी रात से संघीय सरकार में आंशिक शटडाउन शुरू हो गया। इसके चलते डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी के लिए नए फंड पर चल रही बातचीत बाधित हो गई है। नागरिक अधिकारों की जांच और निर्वासन अभियान इस बीच, राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले हफ्ते मारे गए 37 वर्षीय नर्स एलेक्स प्रेटी को एक आंदोलनकारी और विद्रोही करार दिया। उन्होंने एक वीडियो का हवाला दिया जिसमें कथित तौर पर प्रेटी को संघीय एजेंटों की कार की लाइट तोड़ते हुए दिखाया गया है। न्याय विभाग ने प्रेटी की मौत की नागरिक अधिकार जांच शुरू कर दी है, हालांकि 7 जनवरी को मारी गई रेनी गुड की मौत के लिए ऐसी कोई जांच शुरू नहीं की गई है।