Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रूह कंपा देने वाला हादसा! आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरकर 10 लोग ... पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव! वोटर लिस्ट से एक साथ कटे 13 लाख नाम, जानें SIR के बाद अब क्या चल रहा है IPL 2026: तो ये खिलाड़ी करेगा CSK के लिए ओपनिंग! कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद खोल दिया सबसे बड़ा रा... Operation Sindoor Film: बड़े पर्दे पर 'ऑपरेशन सिंदूर' की रियल स्टोरी दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री, नई ... Dividend Stock 2026: शेयर बाजार के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! इस कंपनी ने किया 86 रुपये प्रति शेयर डिव... Jewar Airport ILS System: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैसे काम करेगा ILS? पायलटों को मिलेगी ये बड़ी ... Chaitra Navratri Ashtami Bhog: अष्टमी पर मां महागौरी को लगाएं इस खास चीज का भोग, पूरी होगी हर मनोकाम... Baby Massage Oil: शिशु की मालिश के लिए बेस्ट 'लाल तेल' में कौन-कौन सी जड़ी-बूटियां होती हैं? जानें फ... Petrol Diesel Rumor: तेल-गैस की अफवाहों पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया से 1 घंटे में हटेगा आपत्तिजनक पोस... UP Petrol Diesel News: गोरखपुर-प्रयागराज में पेट्रोल खत्म होने की उड़ी अफवाह, पंपों पर उमड़ी भारी भी...

Aditya Sahu Statement: झारखंड नगर निकाय चुनाव पर सियासत तेज, भाजपा नेता ने हेमंत सोरेन पर लगाया चुनाव से भागने का आरोप

भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू ने बीते शुक्रवार को दावा किया कि हेमंत सरकार ने ‘हार के डर’ से घोषणा की है कि नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं कराए जाएंगे। उन्होंने यह बयान यहां एक संगठनात्मक बैठक में दिया, जिसका उद्देश्य राज्य भर में 48 नगर निकायों के आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा करना था।

“राज्य के नगर निकाय क्षेत्रों में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा”
साहू ने कहा, ”हेमंत सरकार ने हार के डर से घोषणा की है कि चुनाव दलीय आधार पर नहीं कराए जाएंगे। मतपत्र के जरिए चुनाव कराने की घोषणा के साथ-साथ राज्य सरकार ने प्रशासनिक रूप से चुनावों को प्रभावित करने की साजिश रची है। हमें इस साजिश को नाकाम करना होगा।” उन्होंने कहा कि राज्य में आगामी नगर निकाय चुनाव का श्रेय अदालत की सख्ती और इस मुद्दे पर सड़क से लेकर विधानसभा तक के भाजपा के निरंतर आंदोलन को जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य के नगर निकाय क्षेत्रों में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। साहू ने कहा कि प्रशासनिक तंत्र का दबदबा कायम है और जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। साहू ने कहा कि ऐसी स्थिति में आगामी नगर निकाय चुनावों में राष्ट्रवादी सोच वाले, सेवाभावी और जन कल्याण के प्रति समर्पित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लेना आवश्यक है।

“राज्य में ‘शून्य विकास’ की स्थिति है”
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में ‘शून्य विकास’ की स्थिति है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनावों में तुष्टीकरण में विश्वास न रखने वाले, विकास के प्रति समर्पित सोच रखने वाले और राज्य के नगर निकाय क्षेत्रों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करना आवश्यक है। निकाय चुनावों की तैयारियों पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेपीपीसी) के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सभी पार्टियां अपने-अपने तरीके से तैयारियां कर रही हैं। ठाकुर ने कहा, ”हमने जिला कांग्रेस समितियों (डीसीसी) को उन उम्मीदवारों के नाम भेजने का निर्देश दिया था जो चुनाव मजबूती से लड़ेंगे। अब वे सभी नाम हमें मिल चुके हैं।”