Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Robotics Festival: झारखंड में तकनीक का जलवा, रोबोटिक्स फेस्टिवल में अपना हुनर दिखाएंगे युव... मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहा... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अल... सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की प... 20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े 'छोटू' की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें Ambikapur Horror: अंबिकापुर में 'निर्भया' जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को... CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है ... भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-पापा मुझे माफ करना', स्मृति नगर में भी... Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 1...

ब्रिक्स को मजबूत बनान में जुटा है भारत और ब्राजिल

मोदी ने लुला डी सिल्वा से लंबी चर्चा की

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लुला डा सिल्वा ने गुरुवार को टेलीफोन पर विस्तृत चर्चा की। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की और वैश्विक दक्षिण के हितों को बढ़ावा देने के लिए द्विपक्षीय सहयोग के महत्व को रेखांकित किया।

यह संवाद राष्ट्रपति लुला की आगामी भारत यात्रा की पृष्ठभूमि में हुआ है। ब्राजील के राष्ट्रपति लुला 19 से 21 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान उनके एआई समिट में भाग लेने की भी संभावना है। इसके अतिरिक्त, भारत इस वर्ष ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, जिसके लिए लुला वर्ष के अंत में पुनः भारत आ सकते हैं।

45 मिनट तक चली इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। गाजा में शांति बहाली और बहुपक्षवाद के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे विविध क्षेत्रों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

भारत और ब्राजील दोनों ही वर्तमान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त टैरिफ नीतियों का सामना कर रहे हैं। पिछले वर्ष ट्रंप प्रशासन ने ब्राजील पर 50 फीसद टैरिफ लगा दिया था, जिसकी लुला ने कड़ी आलोचना की है। हाल ही में लुला ने ट्रंप पर सोशल मीडिया के माध्यम से दुनिया पर शासन करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

उल्लेखनीय है कि दोनों देशों ने फिलहाल गाजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए ट्रंप द्वारा प्रस्तावित बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने के निमंत्रण को स्वीकार नहीं किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा कि भारत-ब्राजील साझेदारी आने वाले वर्ष में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है।