Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेलीफिश बुढ़ापे के बाद बच्चा कैसे बन जाती है मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ...

टोहाना: 10 साल के मासूम के अपहरण का प्रयास, कंबल ओढ़े संदिग्ध ने किया पीछा; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

टोहाना: शहर के बस स्टैंड के सामने स्थित कालोनी के रहने वाले एक किशोर का अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीछा करने का मामला सामने आया है जिसके बाद किशोर के परिजनों ने शिकायत शहर पुलिस को देकर कार्यवाही की मांग की है। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। |

शहर के बस स्टैंड के सामने कालोनी के रहने वाले इशाल गोयल ने बताया कि उसका दस साल का भाई भावेश घर के पास स्थित डेयरी से लस्सी लेने के लिए गया था। उसने बताया कि उसके पीछे से एक कम्बल से मुंह ढका हुआ एक व्यक्ति आया जिसने उसके भाई पर कम्बल डालने का प्रयास किया लेकिन उसका भाई ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई है।

उसने बताया कि आरोपी तुरंत फरार हो गया जिसके बाद सूचना शहर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, उनकी मांग है आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जाए ताकि वह दोबारा ऐसी हरकत न कर पाए। राजेंद्र ने बताया कि उसके बेटे के अपहरण का प्रयास किया गया था जिसकी सीसीटीवी और शिकायत पुलिस को दे दी है।  थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाके मौके पर पहुंचे है लिखित शिकायत के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।