Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran Nuclear Crisis 2026: ईरान के पास 10 परमाणु बम बनाने लायक यूरेनियम, IAEA प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने ... मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों के लिए 'ऑपरेशन होम'! एयर इंडिया और इंडिगो की स्पेशल फ्लाइट्स आज से शुरू... LPG Shortage in India: भारत में गैस किल्लत का असर फास्ट फूड इंडस्ट्री पर, McDonald’s-KFC में मेनू छो... Amazon AI Health Expert: अमेजन ने लॉन्च किया एआई डॉक्टर, घर बैठे मिलेगा डायबिटीज और स्किन केयर टिप्स... Sheetla Ashtami 2026: आज मनाया जा रहा है बसौड़ा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शीतला माता को बासी ... Eid 2026 Fashion Tips: ईद लुक को परफेक्ट बनाने के लिए ये 5 एक्सेसरीज हैं लाजवाब, कश्मीरी चूड़ियों और... पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी... मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में 'लू' का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्... ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिव... Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझा...

Tata Nexon की राह हुई आसान! Hyundai की इस SUV के बढ़ गए दाम, अब खरीदने के लिए ढीली करनी होगी इतनी ज्यादा जेब

Hyundai की गाड़ियां पसंद करने वाले ग्राहकों को जोरदार झटका लगा है, कंपनी ने कुछ समय पहले लॉन्च की न्यू जेनरेशन Venue और Venue N Line की कीमतों में इजाफा कर दिया है. ये इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का लॉन्च के बाद पहला प्राइस हाइक है, कंपनी के इस फैसले से ज्यादातर वेरिएंट्स की कीमतें में बढ़ोतरी हुई है. यहां एक बात अच्छी है कि HX10 वेरिएंट की कीमत में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Hyundai Venue Price in India

Carwale की रिपोर्ट के मुताबिक, हुंडई वेन्यू के बेस और हायर वेरिएंट्स की कीमत में 10,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, वहीं मिड HX5 वेरिएंट की कीमत 15,000 रुपए से 20,000 रुपए तक बढ़ गई है. ये एसयूवी HX2, HX5, HX4, HX7, HX6, HX10 और HX8 वेरिएंट्स में मिलती है. याद दिला दें कि पिछले साल नवंबर में इस एसयूवी को 7.90 लाख (एक्स शोरूम) की शुरुआती कीमत में उतारा गया था.

कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब इस गाड़ी की कीमत 7.99 लाख (एक्स शोरूम) से शुरू होती है. ये दाम इस एसयूवी के बेस वेरिएंट का है, वहीं अगर कोई इस गाड़ी का टॉप वेरिएंट खरीदता है तो उस व्यक्ति को अब 15 लाख 69 हजार रुपए (एक्स शोरूम) खर्च करने होंगे. मुकाबले की बात करें तो इस प्राइस रेंज में ये गाड़ी टाटा नेक्सॉन और किआ सोनेट जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है.

Hyundai Venue N Price in India

इस एसयूवी की कीमत में 10 हजार रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है, इस एसयूवी के N6 और N10 वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध है. वेन्यू एन लाइन की कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब इस एसयूवी की कीमत 10.65 लाख रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है. याद दिला दें कि नवंबर 2025 यानी पिछले साल इस गाड़ी को 10.55 लाख (एक्स शोरूम) की शुरुआती कीमत में उतारा गया था.

इंजन डिटेल्स

वेन्यू में 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन मिलता है तो वहीं एन लाइन सिर्फ 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जिसमें मैनुअल और DCT गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है.