Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेलीफिश बुढ़ापे के बाद बच्चा कैसे बन जाती है मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ...

Lado Lakshmi Yojana: लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव पर बरसे हरीश रावत, हरियाणा सरकार की नीयत पर उठाए गंभीर सवाल

रादौर : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने लाडो लक्ष्मी योजना में किए गए बदलावों को लेकर हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोला। रादौर के गांव धौलरा में कांग्रेस नेता सतीश सांगवान के निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में हरीश रावत ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना जनकल्याण से अधिक चुनावी लाभ के उद्देश्य से लाई गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह योजना एक बड़ी चुनावी घूस थी, जिसे लागू करना और बाद में उसमें समन्वय बैठाना भाजपा सरकार के लिए मुश्किल साबित हो रहा है।

हरीश रावत ने कहा कि इस तरह के प्रयोग पहले भी बिहार और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में चुनाव से पहले किए जा चुके हैं, जहां योजनाओं के जरिए वोट साधने का प्रयास किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकार को सलाह देते हुए कहा कि यदि वास्तव में जनता का भला करना है तो योजनाओं की राशि का उपयोग रोजगार सृजन, उत्पादक कार्यों और खेती में सब्सिडी देने में किया जाना चाहिए, जिससे किसानों और आम लोगों को स्थायी लाभ मिल सके।

इस दौरान हरीश रावत ने कांग्रेस पार्टी के भीतर की गुटबाजी पर भी खुलकर बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि पार्टी से कुछ कमियां जरूर हुई हैं। उन्होंने कहा कि 2022 में उत्तराखंड और 2024 में हरियाणा में कांग्रेस सत्ता के करीब पहुंचकर चूक गई, लेकिन इन अनुभवों से सीख लेकर संगठन को और मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।