Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran Nuclear Crisis 2026: ईरान के पास 10 परमाणु बम बनाने लायक यूरेनियम, IAEA प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने ... मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों के लिए 'ऑपरेशन होम'! एयर इंडिया और इंडिगो की स्पेशल फ्लाइट्स आज से शुरू... LPG Shortage in India: भारत में गैस किल्लत का असर फास्ट फूड इंडस्ट्री पर, McDonald’s-KFC में मेनू छो... Amazon AI Health Expert: अमेजन ने लॉन्च किया एआई डॉक्टर, घर बैठे मिलेगा डायबिटीज और स्किन केयर टिप्स... Sheetla Ashtami 2026: आज मनाया जा रहा है बसौड़ा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शीतला माता को बासी ... Eid 2026 Fashion Tips: ईद लुक को परफेक्ट बनाने के लिए ये 5 एक्सेसरीज हैं लाजवाब, कश्मीरी चूड़ियों और... पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी... मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में 'लू' का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्... ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिव... Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझा...

“Punjab Weather Update: पंजाब में शीतलहर का सितम जारी, 22 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ मचाएगा बवाल; भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी

पंजाब में कड़ाके की ठंड के बीच शीत लहर का कहर जारी है।  मौसम विभाग द्वारा 20 जनवरी तक धुंध जबकि 22 व 23 जनवरी को आंधी-तूफान की चेतावनी के चलते यैलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में हलकी बुंदाबांदी होने के आसार बन सकते है। वहीं मंगलवार तक धुंध के चलते सावधानी अपनाने की एडवाइजरी की गई है। धुंध के चलते कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम रहने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते परिवहन व रेल यातायात पर इसका असर देखने को मिलेगा।

बता दें कि पिछले दिनों घनी धुंध के कारण राष्ट्रपति का विभाग लैंड होने में दिक्कतों के कारण कार्यक्रम को रद्द किया गया था। धुंध जिस कदर अपना रंग दिखा रही है, उसमें सावधानी अपनाने बेहद जरूरी हो जाता है। पिछले कुछ दिनों के दौरान धुंध के चलते कई बड़ी दुर्घटनाएं भी हो चुकी है, इसलिए मौसम विभाग द्वारा लगातार चेतावनी जारी की जा रही है।

हलकी बारिश की बन रही संभावना
बताया जा रहा है कि विभिन्न राज्यों में बारिश की संभावना बन रही है और इसी क्रम में पंजाब में भी हलकी बारिश होने की संभावना है। पड़ोसी राज्यों में बारिश होती है तो उसका असर पंजाब के मौसम में भी देखने को मिलेगा। बारिश से मौसम खराब होने की संभावना बढ़ जाएगी। वहीं पंजाब में हलकी बारिश पड़ेगी तो ठंड बढ़ेगी, हालांकि इसमें ए.क्यू.आई. वायु प्रदूषण स्तर में सुधार होगा।