Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ... Noida LPG Crisis: नोएडा में कमर्शियल सिलेंडर की भारी किल्लत, कैटरर्स और होटल संचालक परेशान; शादी-रिस...

Shivpuri Theft Case: ‘सोना-चांदी हमारा, बंदूक तुम्हारा…’, शिवपुरी में तीन घरों में बड़ी चोरी, लेकिन हथियार वापस कर गए चोर

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में मड़वासा गांव है. यहां में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया. हालांकि एक घर में उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा, लेकिन दो अन्य घरों से वे भारी मात्रा में सोना-चांदी, कैश और एक लाइसेंसी दोनाली बंदूक चोरी कर ले गए. बाद में चोर बंदूक को गांव के पार्क में फेंककर फरार हो गए.

मड़वासा निवासी हरवीर सिंह यादव ने बताया कि गांव में उनके दो मकान हैं. एक मकान गांव के बाहर स्थित है, जबकि दूसरा गांव के अंदर है. शनिवार-रविवार की रात वह अपने गांव के बाहर वाले मकान पर सो रहे थे, वहीं गांव के अंदर स्थित मकान में उनके पिता फूल सिंह यादव और मां मौजूद थे. इसी दौरान रात करीब 1 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनके गांव वाले मकान को निशाना बनाया. चोरों ने पहले कमरे का ताला तोड़ा और फिर अंदर रखी अलमारी व बक्शों के ताले तोड़ दिए.

सोने और चांदी के कीमती जेवरात चुरा लिए गए

कमरों में रखी अलमारी और बक्शों की तलाशी के दौरान चोरों को तिजोरी की चाबी मिल गई. चाबी से तिजोरी खोलकर उसमें रखे सोने और चांदी के कीमती जेवरात भी चुरा लिए गए. हरवीर सिंह के अनुसार चोर उनके घर से करीब 38 तौला सोने के जेवर, लगभग चार किलो चांदी के जेवर, 50 हजार रुपये नगद और एक 12 बोर की लाइसेंसी दोनाली बंदूक चोरी कर ले गए. चोरी के बाद चोरों ने बंदूक को गांव के पार्क में फेंक दिया.

इसी रात चोरों ने हरवीर सिंह के चाचा राजेश यादव के घर में भी घुसपैठ की. वहां अलमारी के ताले तोड़े गए, लेकिन चोरों को वहां से कुछ भी नहीं मिला। इसके अलावा गांव में ही रहने वाले आशीष यादव के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया. आशीष यादव के घर से चोर 50 हजार रुपये नगद और करीब दस तौला सोने के जेवर चोरी कर ले गए.

दो बक्शे अपने घर के पास पड़े हुए मिले

चोरी की घटना का खुलासा रविवार सुबह उस समय हुआ, जब हरवीर सिंह की चाची राजकुमारी यादव घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं. इस दौरान उन्हें हरवीर के घर के दो बक्शे अपने घर के पास पड़े हुए मिले. शक होने पर उन्होंने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद चोरी का पता चला.

घटना की जानकारी मिलते ही इंदार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. घटनास्थल पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया और स्निफर डॉग की मदद भी ली गई. हरवीर सिंह के अनुसार स्निफर डॉग पहले घर के अंदर इधर-उधर घूमता रहा, फिर पूरे गांव में चक्कर लगाने के बाद वापस लौट आया. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और चोरों की तलाश जारी है.