Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... अब अंतरिक्ष अभियानों में मददगार बनने जा रहा है ए आई धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच...

जमशेदपुर में ‘शैतान बंदर’ का आतंक! अब तक 18 लोगों को लहूलुहान कर पहुँचाया अस्पताल, वन विभाग की टीम को भी छकाया

झारखंड के जमशेदपुर में एक बंदर ने आतंक मचाया हुआ है। बंदर ने अब तक डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया है। लगातार हो रहे बंदर के हमलों के बाद लोग दहशत में आ गए हैं।

काफी मशक्कत के बाद भी बंदर नहीं पकड़ा गया
मामला जिले के मुसाबनी के शहरी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यह बंदर अब तक 18 लोगों को घायल कर चुका है। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग ने एक विशेष टीम को जाल और पिंजरों के साथ बुलाया था। काफी मशक्कत के बाद भी बंदर नहीं पकड़ा गया बल्कि वन विभाग के वाहन पर बैठकर उन्हें चिढ़ाता दिखा। कहा जा रहा है कि यह बंदर इतना बेखौफ है कि बड़े ही मजे से फल की दुकानों पर बैठकर अनार और हरी सब्जियां खाता है।

बंदर के आतंक से दहशत में दुकानदार
यह शैतान बंदर दुकानों में घुसकर सामान इधर-उधर बिखेर देता है। बंदर के आतंक से दुकानदार दहशत में आ गए हैं। इस बंदर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लोग बेखौफ होकर बाजार में जाने से भी डर रहे हैं।