Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गिरनार अंबाजी मंदिर में 'अधर्म'! नॉन-वेज पार्टी करने वाले 11 पुजारियों पर गिरी गाज; DM के एक आदेश से... बदायूं में 'खूनी' शराब का तांडव! केमिकल मिली शराब पीने से 2 की मौत, 3 की हालत नाजुक; गांव में मचा को... UP Crime: मंगेतर के शक ने उजाड़ी मांग, भाई के साथ देख युवती पर कसा तंज; सदमे में लड़की ने की आत्महत्... Lucknow Crime: प्रेम विवाह की मिली खौफनाक सजा, लखनऊ में दामाद की बेरहमी से हत्या; आरोपी ससुर गिरफ्ता... US-Iran War Update: अमेरिका ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए बंकर बस्टर बम, होर्मूज स्ट्रेट को लेक... Indore Fire Tragedy: इंदौर के तीन मंजिला घर में भीषण आग से भारी तबाही, 7 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन और ... UAE में ईद पर 'ड्रोन' का साया! दुबई समेत पूरे यूएई में खुले में नमाज पर रोक; अब सिर्फ मस्जिदों के अं... दिल्ली के पालम में 'मौत का तांडव'! 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 3 बच्चों समेत 7 लोगों की दर्दनाक ... चंद्रमा की धूल में चना  क्रांति कर दिखाया वैज्ञानिकों ने मणिपुर में जनगणना के विरोध प्रदर्शन तेज

Vastu Tips: सुबह बिस्तर छोड़ते ही इन चीजों का दिखना माना जाता है बेहद अशुभ, रुक जाती है तरक्की और घेर लेती है कंगाली

वास्तु शास्त्र एक प्राचीन विज्ञान है जो मानव जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. इसमें सुबह उठने के बाद प्रथम दर्शन को बहुत ही ज्यादा महत्व दिया गया है. वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि सुबह उठने के बाद आंखों के सामने दिखने वाली चीजों का असर मानव के मन, उर्जा और दैनिक कामों पर पड़ता है. कहा जाता है सुबह आंखों के सामने आने वाली चीजों से दैनिक विचार और परिणाम प्रभावित होते हैं.

वास्तु शास्त्र में कुछ विशेष चीजें बताई गई हैं, जिनको सुबह बिस्तर से उठते ही देखना अच्छा नहीं माना जाता है. आइए इन चीजों के बारे में जानते हैं.

परछाई

सुबह बिस्तर से उठते ही अपनी परछाई बिल्कुल नहीं देखनी चाहिए. जागते ही अपनी परछाई देखना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता. वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि परछाई देखकर अपने दिन को शुरू करना अच्छा नहीं रहता. इससे जीवन में नकारात्मक उर्जा बढ़ती है.

टूटा आईना

जब कभी आप सुबह सजकर बाहर जा रहे हों तो उस समय टूटा हुआ आईना नहीं देखना चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना जाता है. इससे बने बनाए काम बिगड़ जाते हैं.

जूठे बर्तन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही रसोई घर में जूठे बर्तनों को देखना शुभ नहीं होता. इसलिए सुबह उठते ही रसोई घर में जूठे बर्तन नहीं देखने चाहिए. ऐसा करने से घर में दुख और दरिद्रता का वास होता है.

बंद घड़ी

वास्तु में घड़ी का भी बहुत महत्व बताया गया है. कहते हैं कि घर में बंद घड़ी रखना और देखना भी शुभ नहीं होता. ऐसे में सुबह उठते ही भूलकर भी बंद घड़ी नहीं देखनी चाहिए. ऐसा करने से जीवन में बड़ी परेशानियां आती हैं.

खंडित प्रतिमा

सुबह-सुबह देवी-देवताओं की खंडित प्रतिमा को देखने और उनको छूने से भी बचना चाहिए. घर में खंडित प्रतिमाएं नकारात्मक उर्जा बढ़ाती हैं. खंडित प्रतिमाओं को पावन नदी में विसर्जित कर देना चाहिए.