Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कवर्धा: करोड़ों खर्च के बाद भी बेल्हारी बांध में दरारें! पानी का दबाव कम करने खोला गया नहर, ग्रामीणो... लुधियाना की सेठी फैक्ट्री के बाहर दर्दनाक हादसा, मां के साथ आई मासूम बच्ची को बेकाबू ऑटो ने कुचला; ह... लुधियाना में सरकारी सुरक्षा व्यवस्था पर चोरों का हमला: 'सेफ सिटी' प्रोजेक्ट के कैमरों की बैटरियां व ... लुधियाना में रात के अंधेरे में दुस्साहसिक चोरी: सो रहे परिवार के घर से 2 मोबाइल, कैश और मारुति ए-क्र... तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में चोरी का मामला दर्ज: 4.777 ग्राम की डायमंड रिंग चुराता दिखा अज्ञात व्यक्ति, ... लुधियाना में दुस्साहसिक वारदात: बंद मकान से लाखों का सोना, कैश व विदेशी करंसी चोरी, सबूत मिटाने को क... पंजाब के कर्मचारियों को पक्का करने का रास्ता साफ: हाईकोर्ट में सरकार ने दिया आश्वासन, 2 दिन में जारी... सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर खौफनाक हादसा: चलती कार का स्टीयरिंग हुआ लॉक, पीछे आ रही गाड़ी के कैमरे में ... विजिलेंस ब्यूरो पंजाब की सख्त कार्रवाई: जुलाई महीने में 14 ट्रैप केस दर्ज, आय से अधिक संपत्ति मामले ... माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए रेलवे की बड़ी सौगात: साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस का हुआ विस्तार, धार्म...

NIT जालंधर दीक्षांत समारोह: राज्यपाल का छात्रों को गुरुमंत्र— ‘सिर्फ करियर नहीं, समाज के लिए भी करें काम’, डिग्रियां पाकर खिले युवाओं के चेहरे

जालंधर : जालंधर डॉ. बी.आर. अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में आज 21वां कान्वोकेशन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने युवाओं से आग्राह किया कि वे अपनी शिक्षा और प्रतिभा का उपयोग देश और समाज के हित में करें। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य विद्यार्थियों के हाथों में है और उनकी सफलता से ही राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित होगी।

डॉ. बी.आर. अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), जालंधर के 21वें कान्वोकेशन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि कान्वोकेशन समारोह किसी भी छात्र के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, जब वर्षों की मेहनत का परिणाम सामने आता है। उन्होंने ग्रैजुएट छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने कौशल के बल पर ऊंचाइयों को छुएं, परिवार और समाज का नाम रोशन करें और एक सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।

समारोह के दौरान कुल 1,454 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें 1011 B.Tech, 237 M.Tech, 23 MBA, 90 M.Sc and 92 Ph.D के छात्र शामिल रहे। उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए 31 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने NIT जालंधर को देश के अग्रणी तकनीकी संस्थानों में से एक बताते हुए कहा कि यहां से निकले छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिग्री के साथ-साथ चरित्र निर्माण भी उतना ही जरूरी है, जिससे एक मजबूत और जिम्मेदार समाज का निर्माण हो सके।

उन्होंने संस्थान द्वारा अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने युवाओं से ‘रंगला पंजाब’ के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए जल संरक्षण, नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण और किसानों के उत्थान जैसे मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम की शुरुआत में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरपर्सन प्रो. जे.एस. यादव ने राज्यपाल का स्वागत किया, जबकि संस्थान के निदेशक प्रो. बिनोद कुमार कनौजिया ने NIT जालंधर की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला प्रशासन और अन्य गणमान्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।