Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे ... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41... Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक ख... Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बा... ईरान-इजरायल जंग की 'आंच' में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैस... Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलो... Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के... गर्मी में होगा 'पैसों का धमाका'! घर पर उगाएं कलिंदर और ककड़ी; खाने के मजे के साथ घर बैठे होगी तगड़ी ... Sidhi NH-39 Road Collapse: सीधी-रीवा मार्ग पर नेशनल हाईवे-39 धंसी, बड़ा गड्ढा होने से आवाजाही खतरनाक... Indore E-Rickshaw New Rules: इंदौर में ई-रिक्शा चलाने के नियम तय, बिना रजिस्ट्रेशन वाले 5000 रिक्शों...

Nayab Saini vs Bhagwant Mann: ‘लोकतंत्र का गला घोंटना बंद करे पंजाब सरकार’, पंजाब केसरी विवाद पर CM नायब सैनी का बड़ा बयान

हरियाणा: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रेस कांफ्रेंस में पंजाब सरकार की निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे कुकत्य करने से पंजाब केसरी की कलम रुकने वाली नहीं है। पंजाब केसरी भारत की वो पहचान है जिसकी कलम आतंकवाद के दौरान नहीं रुकी थी। वहीं सीएम सैनी ने पंजाब पुलिस के अधिकारियों को कहा कि इनकी बातों में आकर गलत काम ना करें, जो अच्छा काम कर रहे हैं उनके खिलाफ गलत कार्रवाई करना गलत है।

बता दें कि पंजाब में पंजाब केसरी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान के खिलाफ सरकारी एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने बीते दिन आप सरकार पर तीखा हमला बोला है। सीएम सैनी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पंजाब को बर्बादी की कगार पर पहुंचाने के बाद अब अपने खिलाफ उठ रहे जनआक्रोश से डरी हुई AAP सरकार पूरी तरह बौखला चुकी है। सत्ता जाने का भय इतना गहरा है कि अब पंजाब सरकार मीडिया को डराने और दबाने पर उतर आई है। पंजाब केसरी ग्रुप द्वारा लिखा गया यह पत्र इस बात का प्रमाण है कि पंजाब सरकार अपनी विफलताओं, भ्रष्टाचार और कुशासन को छिपाने के लिए प्रेस की स्वतंत्रता पर सुनियोजित हमला कर रही है।”