Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे ... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41... Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक ख... Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बा... ईरान-इजरायल जंग की 'आंच' में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैस... Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलो... Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के... गर्मी में होगा 'पैसों का धमाका'! घर पर उगाएं कलिंदर और ककड़ी; खाने के मजे के साथ घर बैठे होगी तगड़ी ... Sidhi NH-39 Road Collapse: सीधी-रीवा मार्ग पर नेशनल हाईवे-39 धंसी, बड़ा गड्ढा होने से आवाजाही खतरनाक... Indore E-Rickshaw New Rules: इंदौर में ई-रिक्शा चलाने के नियम तय, बिना रजिस्ट्रेशन वाले 5000 रिक्शों...

Palamu Double Murder: पलामू में दरिंदगी की हदें पार, पत्थर से हमला कर दो लोगों को उतारा मौत के घाट; चैनपुर में साक्ष्य मिटाने को फूंका शव

पलामूः दो अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्तियों की हत्या कर दी गई है. एक घटना में हत्या के बाद शव को जला दिया गया है. जबकि दूसरे व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई है. पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है. दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पलामू के मेदिनीनगर टाउन थाना के कांदू मोहल्ला में शुक्रवार को रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. जिसकी पत्थर से कुचलकर कर हत्या करने के बाद शव को कचरा से छुपाया गया था.

मॉर्निंग वॉक के दौरान लोग रेलवे ट्रैक के किनारे घूम रहे थे, इसी दौरान उन्हें शव नजर आया. जिसके बाद लोगों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची. अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पांकी के रहने वाले एक परिवार ने इस मामले में मेदिनीनगर टाउन थाना से संपर्क किया है. टाउन थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है.

दूसरी घटना पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के गुरहा के इलाके की है, जहां पुलिस को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर कर हत्या करने के बाद उसके शव को जलाया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मृतक की भी पहचान नहीं हो पाई है. चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है.