Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अयोध्या, राम मंदिर चंदा विवाद या राजनीति का लंकाकांड एकल कोशिका से 170 अरब कोशिकाएं बनती हैं, देखें वीडियो अब ड्रोन से होगी शार्क की निरंतर निगरानी, देखें वीडियो Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला...

ईरान संकट: युद्ध की आशंका के बीच भारतीयों की निकासी की तैयारी, जानें क्या है सरकार का मास्टर प्लान

ईरान विद्रोह की आग से झुलस रहा है. ऐसी आशंका है कि अमेरिका किसी भी वक्त उस पर हमला कर सकता है. इस बीच भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए बड़ी तैयारी की है. सूत्रों का कहना है किईरान में बदलते हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय उन भारतीय नागरिकों को वापस भारत लाने की तैयारी कर रहा है जो भारत लौटना चाहते हैं. इसके लिए सरकार ऑपरेशन शुरू करेगी. इससे पहले सरकार ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों से वहां उपलब्ध साधनों से निकलने और वहां की यात्रा से बचने के लिए कह चुकी है.

इस मुद्दे पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की. इसे लेकर उन्होंने बताया कि ईरान में बदलते हालात को लेकर विदेश मंत्री से बात की है. उन्हें आश्वासन मिला है कि वहां फंसे जम्मू-कश्मीर के छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

ईरान के हालात पर विदेश मंत्री से अभी बात की

सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, विदेश मंत्री से ईरान के हालात पर अभी बात की है. उन्होंने जमीनी हालात के बारे में जानकारी दी है. साथ ही उन योजनाओं के बारे में भी बताया है जिन पर मंत्रालय काम कर रहा है.मैं इस आश्वासन के लिए विदेश मंत्री का आभारी हूं कि ईरान में इस समय मौजूद जम्मू-कश्मीर के छात्रों और देश के अन्य राज्यों के लोगों के हितों की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे.

ईरान में छात्रों समेत करीब 10 हजार भारतीय

बता दें कि ईरान में पढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के छात्रों के अभिभावकों ने केंद्र सरकार से बच्चों को वापस लाए जाने की अपील की है. अनुमान है कि छात्रों सहित करीब 10 हजार भारतीय इस समय ईरान में रह रहे हैं. उधर, ईरान में भारतीय दूतावास ने एक नई एडवाइजरी जारी कर छात्रों, व्यापारियों और पर्यटकों समेत वहां मौजूद नागरिकों से वहां से निकलने के लिए कहा है.