Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क... Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी का तांडव! तेज हवाओं से थमी रफ्तार; जानें UP सम...

3 बच्चों के सिर से उठा मां का साया, संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति की हालत नाजुक

अंबाला : अंबाला शहर के शालीमार कॉलोनी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला की मौत हो गई तो उसके पति को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मिला जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि जैन कॉलेज रोड पर शालीमार कॉलोनी में किराए पर रहने वाले पति-पत्नी ने सुसाइड करने की कोशिश की है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि रीना नामक महिला की मौत हो गई है तो राकेश की सांसें चल रही थी। उसको तुरंत इलाज के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया है। मृतक महिला 3 बच्चों की मां थी। पुलिस को घटनास्थल से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

अंबाला शहर चौकी नंबर 2 के इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे हैं। इस मामले में जांच जारी है। घटनास्थल से किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। बता दें कि मृतक महिला के 3 बच्चे हैं जो उसकी मासी के साथ रहा करते थे। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।