Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसक... Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल! सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडि...

भिलाई इस्पात संयंत्र में आग, स्टील मेल्टिंग शॉप 2 के तीनों कन्वर्टर में फैली आग

भिलाई दुर्ग: भिलाई इस्पात संयंत्र में सोमवार रात आग लग गई. रात 12 बजे तक आग धधकती रही. केबिल में आग लगने से बिजली गुल होने के कारण आग बुझाने में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कर्मचारियों के लिए बनाए गए लॉकर भी आग की चपेट में आ गया, जिससे कर्मचारियों का सामान जलकर खाक हो गया है. आग बुझाने के लिए कई लॉकर को तोड़ने भी पड़े.

एसएमएस 2 के कन्वर्टर में आग

भिलाई स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 के तीनों कन्वर्टर में आग लग गई. जमीन पर बिखरे हॉट मेटल को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कन्वर्टर से हॉट मेटल गिरने की वजह से हादसा हुआ है. काफी दूर तक हॉट मेटल जमीन पर बिखरा हुआ है, जिसके कारण केबिल जल गया और देखते ही देखते केबिल में आग का दायरा तेजी से फैल गया. इस दौरा नलगातार ब्लास्ट होने की आवाज आती रही. अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

जानकारी मिली है कि एसएमएस 2 के कन्वर्टर नंबर 2 में पहले आग लगी थी, जिसकी लपटों से कन्वर्टर 1 और 3 भी जल गए. जिससे अब ब्लास्ट फर्नेस से यहां आने वाले हॉट मेटल को एसएमएस 3 भेजने की तैयारी है. फिलहाल आग पूरी तरह से बुझाने का प्रयास जारी है. आग बुझने के बाद ही नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकेगा.