Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... भारत के ब्रह्मोस मिसाइल की सर्वाधिक मांग पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हैदराबाद में सीजेआई को आमंत्रित करने का विरोध

जैकेट के अंदर छिपा था ‘मौत’ का राज: अस्पताल पहुंचते ही युवक ने चेन खोली, तो अंदर फन फैलाए बैठा था नाग

क्या आपने कभी देखा है किसी को सांप ने डस लिया हो. और वो शख्स उसी सांप को अपने साथ लेकर घूम रहा है. हैरानी हुई ना? मगर ये सच है. उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक ई-रिक्शा चालक को सांप ने डस लिया. फिर क्या था. ई-रिक्शा ड्राइवर ने सांप को पकड़ लिया. उसे जैकेट की जेब में डाला. फिर सीधा अस्पताल पहुंच गया. जैसे ही लोगों को इस बारे में पता चला तो अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया.

वहीं, अस्पताल प्रशासन द्वारा सुरक्षा कारणों से सांप को बाहर छोड़ने की शर्त पर इलाज की बात कहने पर चालक बिफर गया और सड़क पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, एक ई-रिक्शा चालक को काम के दौरान एक जहरीले सांप ने डस लिया था. चालक ने हिम्मत दिखाते हुए उसी सांप को पकड़ा और उसे अपनी जैकेट की जेब में रख लिया. वह सीधे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचा और डॉक्टरों से इलाज की मांग की. जेब में जिंदा सांप देखकर वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मी और मरीज दहशत में आ गए.

अस्पताल के बाहर किया हंगामा

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उन्होंने चालक को प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर उसे सांप को अस्पताल परिसर से बाहर छोड़ने या उसे किसी डिब्बे में सुरक्षित रखने को कहा. चालक इसी बात पर भड़क गया और उसने डॉक्टरों पर इलाज न करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर अपना ई-रिक्शा खड़ा कर सड़क जाम कर दी.

अस्पताल में करवाया गया भर्ती

वायरल वीडियो में चालक उत्तेजित अवस्था में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करता दिख रहा है. उसने कहा- मैं यहां आधे घंटे पहले आया था. ये लोग मेरा इलाज नहीं कर रहे. हंगामे के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए भर्ती किया गया.