Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में जापानी निवेश की तैयारी: सीएम विष्णु देव साय से मिला जापान का प्रतिनिधिमंडल, इन सेक्टरो... Dhamtari Yuva Fest 2026: धमतरी युवा फेस्ट का भव्य समापन, 8000 से अधिक युवाओं की रही मौजूदगी Ambikapur News: पटाखा गोदाम में आग मामले में बड़ी कार्रवाई, मुकेश और प्रवीण अग्रवाल के खिलाफ मामला द... नारायणपुर: खराब सड़क के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण, चक्काजाम से आवाजाही ठप PM Modi Mann Ki Baat: छत्तीसगढ़ के काले हिरण और बांस के मुरीद हुए पीएम मोदी, सीएम विष्णुदेव साय ने ज... कवर्धा में 'बायसन' के अस्तित्व पर खतरा! 6 महीने में पांचवें बायसन की मौत, वन विभाग की मुस्तैदी पर उठ... अबूझमाड़ में 'आजादी' की पहली रोशनी! दशकों के अंधेरे के बाद ईरपानार गाँव में पहुँची बिजली; खुशी से झू... 40 डिग्री पारा और 4 दिन से सूखा हलक! बूंद-बूंद पानी को मोहताज हुए लोग; सिस्टम की लापरवाही पर भड़का ज... शिवपुरी बनेगा एमपी का नया 'डिफेंस हब'! 2500 करोड़ का निवेश और हजारों को नौकरी; जानें कब शुरू होगा प्... Crime News: दिव्यांग की मदद के नाम पर घर में घुसा आरोपी, भरोसे का कत्ल कर दिया वारदात को अंजाम; जांच...

हिसार के बैंक से 28 लाख की चोरी, दीवार में सेंध लगाकर वारदात को दिया अंजाम

हिसार : हिसार के अग्रोहा स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में चोरी होने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने बैंक की पीछे की दीवार काटकर रास्ता बनाया और स्ट्रॉन्ग रूम में रखी तिजोरी तक पहुंच गए। इसके बाद कटर से तिजोरी को काटकर इसमें से 27 लाख 92 हजार रुपए निकाल लिए और बड़ी आसानी से बैंक से बाहर निकल गए।

बता दें कि शनिवार और रविवार को छुट्‌टी के बाद आज जब बैंक खुला तो कर्मचारियों पता चला कि बैंक में कोई घुसा है। इसके बाद बैंक मैनेजर को सूचना दी गई। मैनेजर ने आकर देखा तो पता चला चोरों ने दीवार काटकर अंदर घुसकर तिजोरी से कैश निकाला है। इसके बाद अग्रोहा पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पाकर अग्रोहा डीएसपी किशोरी लाल मौके पर पहुंचे और सिरसा की डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाया।