Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Agriculture Update: सिंचाई संकट होगा दूर; बगिया एम कैड योजना के जरिए हर खेत को मिलेगा पानी, किसानों ... Kawardha News: रिया केशरवानी की बड़ी कामयाबी; घर पहुंचे कवर्धा कलेक्टर, मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य ... Chirmiri Ram Katha: चिरमिरी में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा; 17 से 25 मई तक भक्ति के रंग म... Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज, कल और परसों कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने जारी किया ... Indore News: इंदौर में महंगाई की मार! छप्पन दुकान का स्वाद होगा महंगा और सराफा की मिठास पड़ेगी फीकी Damoh News: दमोह के हटा अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच मारपीट; वीडियो बनाने पर शुरू हु... Mhow Crime News: महू के 'अंधे कत्ल' का खुलासा; पत्नी से प्रेम प्रसंग के चलते पति ने की थी युवक की हत... Gwalior News: ग्वालियर में शादी के 48 घंटे बाद ही दुल्हन ने की खुदकुशी; ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़... Kedarnath Viral Video: केदारनाथ मंदिर के पास जन्मदिन मनाना पड़ा भारी; धार के युवक पर केस दर्ज, घर पह... Jabalpur Cruise Accident: 'बेटे को तो बचा लिया, पर पत्नी का साथ छूट गया'; जबलपुर हादसे की रूह कंपा द...

पत्नी ने मामा के साथ मिलकर किया पति का कत्ल! परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

गुड़गांव: पुलिस ने वीरवार को सेक्टर-37 शनि मंदिर के पास झाड़ियों में मिले क्षत-विक्षत शव की शिनाख्त कर ली है। पुलिस जांच में पता चला कि युवक का नाम फैजल इदरीसी था। जो यूपी के कानपुर के मीलपुर छावनी का रहने वाला था। वह गुरुग्राम के कादीपुर में पत्नी उजमा के साथ रहता था। कानपुर से पहुंचे परिजनों ने पत्नी और उसके मामा पर हत्या का आरोप लगाया है।

दरअसल, सेक्टर-37 में शनि मंदिर के पास पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ियों में वीरवार को एक राहगीर ने शव पड़ा देखा। उसकी सूचना पर सेक्टर 10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं फोरेंसिक टीम डॉग स्क्वॉड को साथ लेकर मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आसपास के लोगों को बुलाकर पहचान की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। काफी प्रयास के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी भेज दिया गया। मामले में पुलिस ने शव की शिनाख्त कर ली। शव कानपुर के मीलपुर छावनी का रहने वाले फैजल इदरीसी का था। जो गुरुग्राम के कादीपुर में पत्नी उजमा के साथ रहता था।

पुलिस कादीपुर में  उनके मकान पर पहुंची तो उजमा गायब मिली। वहीं कानपुर से पहुंचे परिजनों ने पत्नी उजमा और उसके मामा पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना हे कि फैजल से उनकी आखिरी बार 23 अक्तूबर को बातचीत हुई थी। इसके बाद से उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। आरोप है कि फैजल का शव हाथ पैर बांध कर फेंका गया था। परिजनों की शिकायत पर सेक्टर 10ए थाना पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।