Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod Water Crisis Alert: भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट पर बालोद नगर पालिका, जलापूर्ति के लिए विशेष प्लान... Kawardha Electricity Board Scam: बिजली विभाग के बाबू पर लाखों के गबन का आरोप, पुलिस अब तक क्यों नहीं... Kawardha Collector Inspection: कलेक्टर जन्मेजय महोबे का गांवों में औचक निरीक्षण, सरकारी योजनाओं का ल... Chhattisgarh Assembly: भाटापारा विधायक इंद्र साव का विवादित बयान, सदन में जय श्रीराम के नारों से मचा... सावधान! सरगुजा में 'बारूद' के ढेर पर बैठे लोग? फायर सेफ्टी जांच ठप, प्राइवेट कंपनी बांट रही NOC; गर्... छत्तीसगढ़ के लिए केंद्र का बड़ा फैसला! प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को मिले 15.70 करोड़ रुपए; किसानों ... Chhattisgarh Assembly: अलसी बीज वितरण में भ्रष्टाचार के आरोप, विधायक उमेश पटेल ने सदन में उठाई जांच ... Chhattisgarh Assembly: अलसी बीज वितरण में भ्रष्टाचार के आरोप, विधायक उमेश पटेल ने सदन में उठाई जांच ... महुआ बीनने वाले हाथों में अब होगी 'कलम'! सुकमा कलेक्टर की इस जादुई पहल ने बदल दी बस्तर की तस्वीर; नक... गैस माफिया पर महा-एक्शन! भोपाल में कालाबाजारी करते पकड़े गए 24 सिलेंडर; व्यवसायिक ठिकानों पर छापेमार...

पंजाब के वाहन चालकों को मिली सुविधा, अब घर बैठे ही ले सकेंगे लाभ

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों को हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान की गई है। इसके तहत अब तक प्रदेश के कुल 64,24,336 वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेटें लगाई जा चुकी हैं।

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि राज्य में पंजीकृत वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने का कार्य पहले एम/एस एग्रोस इम्पैक्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किया जा रहा था, लेकिन कंपनी का टेंडर 8 जनवरी को समाप्त हो गया है। आम लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने और सुविधा को जारी रखने के लिए पंजाब सरकार ने तुरंत पहल करते हुए उसी ऑनलाइन प्रक्रिया को बरकरार रखा है।

इसके तहत आम जनता को सुविधा देने के उद्देश्य से यह कार्य अब सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) को सौंप दिया गया है। अब वाहन मालिक अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने के लिए SIAM / HSRP पोर्टल (www.siam.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और वाहन मालिक घर बैठे ही इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।