Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

मनरेगा का नाम बदलना सिर्फ एक बहाना, सबसे बड़े रोजगार प्लेटफॉर्म को खत्म किया: शशि सिंह

सूरजपुर: केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन (ग्रामीण)करने को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. देशभर में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है.

कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम

मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में भी कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शशि सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस आंदोलन कर रही है. रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शशि सिंह ने इस मामले में मीडिया से चर्चा की.

“करोड़ों लोगों का छीना रोजगार”

शशि सिंह ने कहा कि मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाने के साथ पूरी स्कीम को बदला जा रहा है. महात्मा गांधी का अपमान किया गया. नाम बदलना सिर्फ एक बहाना है. मनरेगा में सबसे ज्यादा गरीब तबके को रोजगार मिलता था. देशभर के 12 करोड़ लोगों को मनरेगा के जरिए रोजगार मिलता था लेकिन केंद्र ने सबसे बड़े रोजगार प्लेटफॉर्म को खत्म करने का काम किया है.

भाजपा पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष का आरोप

जिला अध्यक्ष शशि सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार गरीबों का शोषण करने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि अब केंद्र के हिसाब से गांवों में काम होगा. जिस गांव में, जिस पंचायत में काम कराना होगा वहां काम कराया जाएगा. इसके लिए फिक्स बजट रहता था. लेकिन अब भाजपा सरकार ने मनरेगा की पूरी नीतियों को ही बदल दिया है. राज्य सरकार पर अतिरिक्त 40 प्रतिशत का बोझ डाल दिया गया है. भाजपा का सिर्फ एक ही उद्देश्य है कि मनरेगा को खत्म करें.

आंदोलन में पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी का अपमान कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी. यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक भाजपा की सरकार अपनी गलती को सुधार नहीं लेती है.