Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें

घाटी के पेट्रोल पंपों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

मणिपुर के विष्णुपुर में फिर हुए जोरदार विस्फोट

 

फोटो पेज 1 के फोल्डर में

8 मोइरांग कुंबी रोड पर विस्फोटक फेंका

8 ईंधन की आपूर्ति बंद होने से परेशानी

8 एनआईए की टीम जांच में जुट गयी

उत्तर पूर्व संवाददाता

गुवाहाटीः मणिपुर की इंफाल घाटी में सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पेट्रोल पंपों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। यह फैसला बिष्णुपुर जिले में एक ईंधन आउटलेट पर हुए बम विस्फोट के बाद लिया गया। बुधवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने मोइरांग-कुम्बी रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर विस्फोटक फेंके, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस हड़ताल के कारण ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिसके चलते इंफाल घाटी और मैतेई बहुल इलाकों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं। लोग भविष्य में ईंधन की कमी के डर से स्टॉक जमा करने में जुट गए हैं।

मणिपुर पेट्रोलियम डीलर्स फ्रेटरनिटी ने इस हड़ताल का आह्वान किया है और राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। राज्यपाल को सौंपे गए एक ज्ञापन में डीलरों ने पंप संचालकों और कर्मचारियों की सुरक्षा पर गहरी चिंता व्यक्त की है। गौरतलब है कि इस हफ्ते बिष्णुपुर के सैतोन-नगनुकोन इलाके में भी तीन आईईडी (IED) विस्फोट हुए थे, जिसने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, ये विस्फोट राहत शिविरों में रह रहे परिवारों के खाली घरों में किए गए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आईईडी विस्फोटों की जांच अपने हाथ में ले ली है। इलाके में सीआरपीएफ की तैनाती के बावजूद बदमाशों द्वारा घरों को जलाने और बम विस्फोट करने की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। पेट्रोलियम डीलरों का कहना है कि वे पहले भी रंगदारी और बम धमकियों के खिलाफ विरोध जता चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। जब तक सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती, आपूर्ति बहाल करना मुश्किल है।