Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Vastu Tips For Buying Property: मकान या फ्लैट खरीदने में आ रही है अड़चन? वास्तु के अनुसार इस दिशा मे... Natural Skin Care Tips: मुंहासे और डलनेस हटाने के लिए घर पर बनाएं कोलेजन जेल, चेहरे पर आएगा निखार West Asia Conflict: बढ़ते तनाव के बीच एक्शन में मोदी सरकार, राजनाथ सिंह ने बुलाई IGoM की पहली अहम बै... कौशाम्बी में 24 घंटे में डबल मर्डर से मची सनसनी: बेटों ने पिता को कुल्हाड़ी से काटा, पूर्व प्रधान की... सिलेंडर की लाइन में खड़े पूर्व सरपंच की मौत, प्रकाश आंबेडकर ने उठाया सवाल Himachal Pradesh Politics: कांग्रेस ने घोषित की नई कार्यकारिणी, 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्षों को मिली... Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दी पति की मौत की सुपारी, 3 बार पहले भी हो चुकी थी फरार Dehradun News: पुलिस हवालात में जवान ने कंबल से फंदा लगाकर की आत्महत्या, जानें पूरा मामला अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक': दादरी रैली के जरिए पश्चिमी यूपी की 140 सीटों पर सपा का गेम प्लान! Ranchi Crime News: रामनवमी पर गुमला गए परिवार के घर 15 लाख की चोरी

पुर्तगाल भेजने का नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने एक खिलाफ मामला किया दर्ज

हाजीपुर: विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ऐसे ही एक मामला होशियारपुर से सामने आया है। हाजीपुर पुलिस स्टेशन में विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी किए जाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. हाजीपुर हरप्रेम सिंह ने बताया कि नीलम रानी पत्नी राम कृष्ण निवासी गांव फतेहपुर ने एस.एस.पी. होशियारपुर संदीप कुमार मलिक को लिखित शिकायत दी है। नीलम रानी ने बताया कि वरिंदर सिंह पुत्र दिलावर सिंह निवासी गांव जुगियाल ने उसके बेटे सुरिंदर कुमार को पुर्तगाल भेजने के नाम पर 9 लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है।

इस मामले की जांच डी.एस.पी. मुकेरियां कुलविंदर सिंह विर्क द्वारा की गई। जांच के बाद रिपोर्ट एस.एस.पी. होशियारपुर को भेजी गई। इसके बाद एस.एस.पी. होशियारपुर के आदेशों पर हाजीपुर पुलिस ने वरिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।