Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मत... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानो... Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस न... Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से 'स्तब्ध' हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का ... PM Modi in Hardoi: 'गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन', हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्... Jabalpur Crime: 'शादी डॉट कॉम' पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अ... Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को द... West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच 'दीदी' या 'दा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर मे...

Punjab Petrol Pump Strike Update: पंजाब के एक और जिले में बंद हुए पेट्रोल पंप, चस्पा हुए नोटिस; तेल के लिए भटक रहे लोग

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। राज्य के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। बठिंडा सहित 3 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म होने की खबर सामने आई है, जिसके बाद पंपों पर नोटिस भी लगा दिए गए।

आज शनिवार को अमृतसर के रानी का बाग स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म हो गया। वहीं बठिंडा के बांसल पेट्रोल पंप पर भी स्टॉक खत्म हो गया है। बता दें कि, इससे पहले जालंधर और लुधियाना के 2 पंपों पर भी पेट्रोल खत्म हो गया था। हालांकि जालंधर के बीएमसी चौक के पास स्थित पंप पर नई सप्लाई आने के बाद दोबारा बिक्री शुरू कर दी गई, जबकि लुधियाना का एक पंप अभी भी बंद बताया जा रहा है। लुधियाना के एक पेट्रोल पंप के मैनेजर अजय के अनुसार, फिलहाल आम लोगों को तेल की ज्यादा दिक्कत नहीं है, लेकिन पहले जो सप्लाई क्रेडिट पर मिलती थी, वह अब बंद कर दी गई है। अब डीलरों को अग्रिम भुगतान करना पड़ता है, जिसके बाद ही सप्लाई भेजी जाती है।

इसी बीच मोगा में फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग ने एडवाइजरी जारी कर पेट्रोल पंप मालिकों को ड्रम और कैनियों में डीजल देने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। विभाग का मानना है कि इससे जमाखोरी और ब्लैकमार्केटिंग पर लगाम लगेगी। हालांकि पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा है कि डीजल का उपयोग जनरेटर, मोटर और अन्य उपकरणों में होता है, जिन्हें पंप तक लाना संभव नहीं होता। ऐसे में यह निर्णय लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।