Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण के मुद्दे पर NDA का बड़ा ऐलान, विपक्ष के खिलाफ कल देशभर में होग... Sabarimala Case: आस्था या संविधान? सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच के सामने तीखी बहस, 'अंतरात्मा की... Rahul Gandhi Case: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने द... Singrauli Bank Robbery: सिंगरौली में यूनियन बैंक से 20 लाख की डकैती, 15 मिनट में कैश और गोल्ड लेकर फ... Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, IMD ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया... Jhansi Viral Video: झांसी के ATM में घुस गया घोड़ा! गेट बंद होने पर मचाया जमकर बवाल; वीडियो हुआ वायर... Amit Shah in Lok Sabha: 'कांग्रेस ही OBC की सबसे बड़ी विरोधी', महिला आरक्षण पर अमित शाह ने विपक्ष को... Women Reservation Bill: महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल गिरा, विपक्ष ने कहा- 'बीजेपी... Haryana Revenue: अब राजस्व संबंधी शिकायतों का 48 घंटे में होगा समाधान, हरियाणा सरकार ने शुरू की नई स... Gurugram News: अवैध पेड़ कटाई पर NGT का बड़ा एक्शन, हरियाणा सरकार को 4 हफ्ते का अल्टीमेटम; रिपोर्ट न...

मोहन बगान टीम के गलत नाम लेने पर मजाक बना

खेल मंत्री ने बगान  को बैगन कहा

  • वीडियो में यह वाइरल हो गया है

  • एक नहीं कई बार गलत दोहराया

  • टीएमसी ने इसे सम्मान से जोड़ा

राष्ट्रीय खबर

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मियों के बीच एक भाषाई चूक ने राजनीतिक युद्ध का रूप ले लिया है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोलकाता के ऐतिहासिक फुटबॉल क्लब मोहन बागान का नाम सही ढंग से नहीं ले पाए, जिसके बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने उन पर तीखा हमला बोला। मंडाविया के मुंह से मोहन बागान की जगह मोहन बैंगन जैसा शब्द निकला, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

टीएमसी ने इस घटना को बंगाल की संस्कृति और पहचान के अपमान से जोड़ दिया है। पार्टी ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि भाजपा के मन में बंगाल के प्रति गहरी अवमानना है। टीएमसी के अनुसार, मोहन बागान और ईस्ट बंगाल केवल फुटबॉल क्लब नहीं हैं, बल्कि बंगालियों के गर्व और अस्तित्व का हिस्सा हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा बंगाल को हमेशा बाहरी नजरिए से देखती है और यहां की महान संस्थाओं का मजाक उड़ाती है।

दूसरी ओर, खेल मंत्री मंडाविया दरअसल भारतीय सुपर लीग के आगामी सीजन की घोषणा कर रहे थे, जो 14 फरवरी से शुरू होने वाला है। उन्होंने देश में फुटबॉल की प्रगति और युवाओं को मिलने वाले मौकों पर जोर दिया था। हालांकि, उनके विकास के दावों के बजाय उनका गलत उच्चारण सुर्खियों में रहा। टीएमसी इस मुद्दे को बंगाली अस्मिता से जोड़कर चुनाव में भुनाने की कोशिश कर रही है। यह विवाद दिखाता है कि बंगाल की राजनीति में फुटबॉल और सांस्कृतिक पहचान कितनी संवेदनशील और महत्वपूर्ण है।