Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जैसलमेर दौरा: आज स्वदेशी LCH 'प्रचंड' में पहली बार भरेंगी उड़ान Kashi Masane Ki Holi: विवादों में काशी की मसाने की होली, रोक लगाने की मांग पर जानें क्या बोली विद्वत... Delhi Weather Today: दिल्ली में और झुलसाएगी गर्मी, यूपी-एमपी-बिहार में पारा 30 पार, जानें पहाड़ों का... Zohran Mamdani ICE Agent: ट्रंप से बात कर जोहरान ममदानी ने किस लड़की को छुड़ाया, जानें पूरा मामला Stocks to Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें पैनी नजर, बाजार में दिख सकती है भारी हलचल JNU Protest Case: सभी प्रदर्शनकारी छात्रों को मिली जमानत, जानें कोर्ट में किसने क्या दी दलील रिंकू सिंह के पिता का निधन: T20 वर्ल्ड कप के बीच क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़ काशी में रंगभरी एकादशी: आज गौरा का गौना लेकर आएंगे भोलेनाथ, होली का भव्य आगाज 'पसीने से तरबतर और रोता रहा': नोएडा एमिटी स्कूल बस में 6 घंटे फंसा रहा बच्चा, जानें क्या बोलीं प्रिं...

नए बिजली मीटर लगवाने वालों के लिए परेशानी! कर रहे भारी मुश्किलों का सामना

खरड़: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन के दफ्तरों में नए बिजली मीटर लगवाने को लेकर खपतकारों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार 27 दिसंबर से ऑनलाइन फाइलें अप्लाई करने की प्रक्रिया बंद होने के कारण नए मीटर लगाने का काम पूरी तरह ठप्प होकर रह गया है। खरड़ बिजली दफ्तर में रोजाना करीब 40 से 45 नए मीटरों की फाइलें आती हैं पर ऑनलाइन सिस्टम बंद होने की वजह से ये फाइलें हजारों की संख्या में इकट्ठी हो चुकी हैं। इस कारण लोग रोजाना दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं पर उन्हें न तो कोई साफ जानकारी मिल रही है और न ही कोई कर्मचारी उन्हें सही रास्ता दिखा रहा है, जिससे खपतकारों में रोष पाया जा रहा है।

दफ्तरों में नया बिजली मीटर अप्लाई करने आए खपतकारों ने बताया कि वह मकान तो खरीद रहे हैं पर मीटर न लगने के कारण घरों में रोशनी की भारी समस्या का सामना कर रहे हैं। खपतकारों के अनुसार कई लोग मजबूरी में जेनरेटर लगाकर काम चला रहे हैं जिससे अधिक खर्चा भी हो रहा है। खपतकारों ने प्रशासन ने मांग की है कि जल्द नए मीटरों के लिए ऑनलाइन फाईलें अप्लाई करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक ऑनलाइन सिस्टम शुरू नहीं होता तब तक ऑफिस में मैनुअल फाइल जमा करवा कर मीटर जारी किए जाएं ताकि लोगों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके। इस संबंध में समाज सेवी मनीष टांक और भाजपा मंडल-2 प्रधान अमरीक सिंह हैप्पी ने मांग की है कि तुरंत नए बिजली मीटरों के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया शुरू की जाए ताकि खपतकारों को परेशानी से राहत मिल सके।

दो दिन में नया सॉफ्टवेयर चालू हो जाएगा: एक्सईएन इंदरप्रीत सिंह

इस संबंध में एक्सईएन इंदरप्रीत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा खपतकरों की सुविधा के लिए नया सिंगल बिलिंग सॉल्यूशन सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है, जो पंजाब के बिजली दफ्तरों में लागू किया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस नए सॉफ्टवेयर की तकनीकी प्रक्रिया के कारण इस समय नए मीटरों के आवेदन संबंधी काम अस्थाई तौर पर रुका हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले 2 दिनों के अंदर नया सॉफ्टवेयर चालू हो जाएगा। उन्होंने खपतकारों से अपील की है कि नया सिस्टम चालू होने तक विभाग से सहयोग किया जाए क्योंकि ये सॉफ्टवेयर खपतकारों की सुविधा को ध्यान में रख कर लागू किया जा रहा है। इससे बिजली बिल भरने और नए मीटर लगवाने की प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी।