Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हजारीबाग में प्रमंडलीय खेल महोत्सव: 7 जिलों के 1300 खिलाड़ी लेंगे भाग, मैदान में बुनियादी सुविधाओं क... रांची में डॉक्टर से ₹5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार: जमीन सौदे के विवाद में दी थी जान से मा... रायपुर के गुढ़ियारी में मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव: शिवजी, हनुमानजी और साईं बाबा की प्रतिमाएं खंडित;... सुकमा नवोदय विद्यालय की छात्रा की बिगड़ी तबीयत: इलाज के लिए दर-दर भटके परिजन, लिवर में सूजन और संक्र... दुर्ग नगर निगम में महापौर अलका बाघमार की इनोवा में लगी भीषण आग: चेंबर में जाते ही धू-धू कर जली गाड़ी... नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व...

पुलिस ने खोले मंडला लूटकांड के बंद ताले, आरोपियों की हेकड़ी निकाल पहुंचाया जेल

मंडला: कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी लूट का खुलासा किया है. पुलिस की सतर्कता, तकनीकी जांच और साइबर सेल की मदद से इस हाईप्रोफाइल लूटकांड में शामिल 5 आरोपियों को जबलपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से लूटी गई रकम का एक हिस्सा यानि 31 हजार रुपए और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त की है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है.

30 दिसंबर की रात दो किन्नर सदस्यों से लूट

बताया जा रहा है कि यह घटना 30 दिसंबर की रात की है. जहां किन्नर समाज के दो सदस्य डेढ़ लाख रुपए लेकर अपने डेरी पर जा रहे थे. तभी पीछे से आई एक सफेद रंग की कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर लगने से दोनों महिलाएं गिर पड़ीं. इसी दौरान पैसों से भरा उनका पर्स भी सड़क पर जा गिरा. तभी कार से उतरे दो अज्ञात युवक पर्स उठाकर मौके से फरार हो गए. पीड़ितों ने तुरंत मामले की शिकायत मंडला कोतवाली में की.

पुलिस ने आरोपियों पर किया 10 हजार इनाम घोषित

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की. पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन व वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई. आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹10,000 के इनाम की घोषणा भी की गई. जांच के दौरान पुलिस ने संभावित रूट की पहचान, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला.

आरोपी पहले से था पीड़ित से परिचित

साथ ही साइबर सेल की सहायता से आरोपियों की गतिविधियों की बारीकी से जांच की गई. जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी सलमान खान फरियादी के समूह की एक महिला सदस्य से पहले से परिचित था. इसी परिचय का फायदा उठाकर आरोपी ने फरियादी के रोजमर्रा के आने-जाने, पैसों की जानकारी और दूसरी गतिविधियों की गोपनीय रेकी की थी. सुनियोजित लूट की साजिश बनाई.

लूटकांड में 5 आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक आरोपी जबलपुर से टाटा जेस्ट कार से मंडला आए. अपनी पहचान छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने कार के नंबर प्लेट पर काला टेप लगाकर दिया. घटनास्थल की रेकी की और योजना के तहत पीछे से बाइक को टक्कर मारकर पर्स लूट लिया. लूट के बाद आरोपी अंजनिया मार्ग से होते हुए जबलपुर फरार हो गए और रास्ते में ही लूटी गई रकम आपस में बांट ली. पुलिस ने इस मामले में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.