Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran vs USA: ईरान ने फिर दिखाया अपना दम, अमेरिका का आधुनिक F-35 फाइटर जेट गिराया; पेंटागन में हड़कंप SHB–MDH Cancer Care Hospital में श्रीहनुमान प्रकटोत्सव पर सेवा का आयोजन, सनातनी विनोद बिंदल ने श्रद्... "खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ...

पंजाब में सरेआम सरपंच की हत्या के मामले में तरुण चुघ का ट्वीट, सरकार पर साधा निशाना

अमृतसर में गत दिन सरेआम शादी समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक सरपंच जरमल सिंह तरनतारन जिले के वल्टोहा गांव के रहने वाले थे। इस मामले को लेकर भाजपा के तरुण चुघ ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है।

तरुण चुग ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि पंजाब में हिंसा और गोलियों का साया हर घर तक पहुंच चुका है और इसके लिए अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप सरकार जिम्मेदार है। तरुण चुग ने आरोप लगाया कि भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में पंजाब के लोग पहले से कहीं अधिक डर और आतंक के माहौल में जी रहे हैं, जबकि उग्रवाद के चरम दौर में भी हालात इतने भयावह नहीं थे।

उन्होंने कहा कि पंजाब अब खून और गोलियों का राज्य बनता जा रहा है, जहां गैंगस्टर और माफिया खुलेआम राज कर रहे हैं। तरुण चुग का आरोप है कि आम आदमी पार्टी की सरकार गुपचुप तरीके से भ्रष्ट और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। उन्होंने कहा कि पंजाब में शासन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और आर्थिक व प्रशासनिक हालात बेहद खराब हो चुके हैं।

भाजपा नेता ने दावा किया कि मौजूदा हालातों में प्रदेश के युवा, व्यापारी, महिलाएं और किसान सभी खुद को असुरक्षित और भयभीत महसूस कर रहे हैं। तरुण चुग ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि सीमावर्ती राज्य पंजाब को बचाने के लिए अब केंद्र का दखल जरूरी हो गया है।