Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दुनिया देखेगी भारत-ईरान की दोस्ती! 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के दरवाजे भारत के लिए खुले; ईरानी राजदूत के ... तीसरे विश्व युद्ध की आहट! ईरान ने अमेरिका के 'परमाणु बेस' पर दागी मिसाइलें; तुर्किये में गूंजे सायरन... LPG सिलेंडर नहीं हुआ 'सोना-चांदी'! पंजाब में बुजुर्ग की मौत, यूपी में खूनी झड़प और बिहार में ठगी; गै... सामाजिक न्याय पर राष्ट्रीय चर्चा के बीच New Delhi में Caste Census and Deepening of Social Justice प... मंगल की प्राचीन परतों में छिपा खगोलीय रहस्य: एक नई खोज कांग्रेस विभाजनकारी राजनीति करती हैः नरेंद्र मोदी मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दाखिल अमेरिका के इशारों पर नाचना भारत को अब महंगा पड़ा सऊदी जहाज तेल लेकर भारत पहुंचा युद्ध के असर से प्रभावित भारत का ऊर्जा भंडार

टोइंग कंपनी के कर्मी से मारपीट, 3 के खिलाफ केस दर्ज

लुधियाना:  टोइंग कंपनी के कर्मी को पीटने का मामला सामने आया है। इस संबंधी थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने 3 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें से अर्षप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि बाकी अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस को दी शिकायत में टोइंग कंपनी के कर्मी हैबोवाल निवासी राहुल ने बताया कि बीते दिन उन्होंने एक किया सेल्टस गाड़ी टो की और उसे पुलिस लाइन लेकर जा रहे थे। जब वह पानी वाली टंकी के पास पहुंचे तो पीछे से एक्टिवा पर आए कुछ लोगों ने उनकी टोइंग वैन रोक कर गाड़ी के ऊपर चढ़कर उससे मारपीट की। राहुल की शिकायत के आधार पर थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने केस दर्ज कर सिविल लाइन निवासी अर्षप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि राहुल और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति को भी केस में नामजद किया गया है।