Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि... Basti Rape Case: यूपी में दरिंदगी की हद पार, बच्चों के सामने महिला से रेप, तंग आकर की आत्महत्या Avimukteshwaranand Saraswati News: जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले बोले- 'वो प्रयास करेंगे हमें न्याय... Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब केस में बरी होने पर भावुक हुए केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के गले लगकर ... Gurugram Crime News: ऑटो ड्राइवर नेपाली युवती को जबरन ले गया कमरे पर, गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार South Movie Box Office: 'टॉक्सिक' से क्लैश के बावजूद इस साउथ हीरो की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 80 ... WhatsApp New Rule 1 March: बिना सिम नहीं चलेगा व्हाट्सएप, सरकार का सख्त फैसला और आप पर असर Malaika Arora Fat Burning Exercise: बिना जिम जाए वजन कम करने का सबसे असरदार तरीका

यूपी फ्री टैबलेट योजना 2026: किसे मिलेगा लाभ और कैसे करें अप्लाई? यहाँ जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

उत्तर प्रदेश सरकार छात्रों को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार नई योजनाएं चला रही है. पढ़ाई के साथ-साथ तकनीक से जुड़ाव आज के समय की बड़ी जरूरत बन चुका है. इसी सोच के तहत यूपी सरकार ने छात्रों को फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन देने की खास योजना शुरू की है. इस योजना का उद्देश्य युवाओं को ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल स्किल और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ना है. अगर आप उत्तर प्रदेश में पढ़ाई कर रहे छात्र हैं, तो यह जानना जरूरी है कि यह योजना क्या है, इसका लाभ किन छात्रों को मिलता है और टैबलेट या स्मार्टफोन पाने की पूरी प्रक्रिया क्या है.

डिजीशक्ति योजना क्या है और किसे मिलेगा लाभ?

उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डिजीशक्ति योजना की शुरुआत की है. यह योजना डिजिटल इंडिया मिशन को आगे बढ़ाने और राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लाई गई है. इसके तहत तकनीकी, मेडिकल, नर्सिंग, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, विश्वविद्यालयों और कौशल विकास कार्यक्रमों में पढ़ने वाले छात्रों को मुफ्त टैबलेट या स्मार्टफोन दिए जाते हैं.

सरकार का लक्ष्य 68 लाख से अधिक छात्रों को इस योजना से जोड़ने का है. इसका फायदा उन्हीं छात्रों को मिलेगा जो उत्तर प्रदेश के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं. टैबलेट और स्मार्टफोन मिलने से छात्र ऑनलाइन क्लास, ई-लर्निंग कंटेंट, डिजिटल नोट्स और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसानी से कर सकेंगे. साथ ही, वो नई तकनीकों और डिजिटल स्किल्स को भी सीख पाएंगे, जिससे भविष्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

आवेदन की प्रक्रिया क्या है?

डिजीशक्ति योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि छात्रों को इसके लिए अलग से कहीं आवेदन नहीं करना पड़ता. योजना की पूरी प्रक्रिया कॉलेज और विश्वविद्यालय के माध्यम से होती है. संबंधित संस्थान पात्र छात्रों का नामांकन डेटा डिजीशक्ति पोर्टल पर अपलोड करते हैं.

टैबलेट पाने का तरीका

डाटा वैरीफाइड होने के बाद छात्रों को digishakti.up.gov.in वेबसाइट पर जाकर Meri Pehchaan Portal के जरिए ई-केवाईसी करना होता है, जिसमें आधार प्रमाणीकरण जरूरी है. अगर किसी छात्र के डाटा में कोई गलती होती है, तो वह अपने कॉलेज के नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकता है. पूरी प्रक्रिया के दौरान छात्रों को कोई लॉगिन आईडी बनाने की जरूरत नहीं होती. टैबलेट या स्मार्टफोन की स्थिति से जुड़ी जानकारी छात्रों को एसएमएस के जरिए मिलती रहती है. इस तरह डिजीशक्ति योजना यूपी के छात्रों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाकर शिक्षा और करियर के नए रास्ते खोल रही है.