Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran vs USA: ईरान ने फिर दिखाया अपना दम, अमेरिका का आधुनिक F-35 फाइटर जेट गिराया; पेंटागन में हड़कंप SHB–MDH Cancer Care Hospital में श्रीहनुमान प्रकटोत्सव पर सेवा का आयोजन, सनातनी विनोद बिंदल ने श्रद्... "खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ...

26 जनवरी को पंजाब में CM मान समेत कैबिनेट मंत्री कहां-कहां फहराएंगे तिरंगा, देखें पूरी List

मानसा/चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोहों में पटियाला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान 26 जनवरी को होशियारपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने 26 जनवरी 2026 के लिए राष्ट्रीय ध्वज फहराने और सलामी लेने का कार्यक्रम आज जारी कर दिया है।

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां संगरूर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जबकि डिप्टी स्पीकर जय किशन रोडी बरनाला में गणतंत्र दिवस समारोहों में भाग लेंगे। इसी तरह कैबिनेट मंत्री विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा बठिंडा, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा पठानकोट,डॉ. बलजीत कौर फिरोजपुर, मंत्री संजीव अरोड़ा फरीदकोट,डॉ. बलबीर सिंह शहीद भगत सिंह नगर,हरदीप सिंह मुंडियां अमृतसर,लाल चंद कटारूचक मलेरकोटला, लालजीत सिंह भुल्लर श्री मुक्तसर साहिब,हरजोत सिंह बैंस फाजिल्का, हरभजन सिंह ईटीओ लुधियाना,बरिंदर कुमार गोयल जालंधर, तरुणप्रीत सिंह सोंद रूपनगर,डॉ. रविजोत सिंह मानसा,गुरमीत सिंह खुड्डियां तरनतारन और मोहितेंदर भगत मोहाली में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।