Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेलीफिश बुढ़ापे के बाद बच्चा कैसे बन जाती है मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ...

चाय को लेकर मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप: सनकी पति ने गला रेतकर की पत्नी की हत्या

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में चाय न बनाना एक पत्नी को भारी पड़ गया. मना करने पर नाराज पति ने गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी. घटना बीते महीने दिसंबर की है. नरसिंहपुर नगर के बजरंग वार्ड में लता सोनी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. उनका शव उनके घर के ऊपर वाले कमरे में मिला था. घटना की सूचना पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस ने हत्या मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.

वारदात के बाद से ही पति लापता हो गया था. घटना की जांच करने के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था. जिसने शहर, रेलवे स्टेशन, नर्मदा घाटों और आसपास के इलाकों में लगातार सर्च अभियान चलाया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मृतका का पति मनोज सोनी शहर के आसपास देखा गया है. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने नरसिंहपुरकरेली मार्ग स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के पीछे खेत से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में आरोपी पति ने कबूल किया गुनाह

पूछताछ में आरोपी मनोज सोनी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसकी पत्नी उसे काम न करने और घर जमाई होने को लेकर लगातार ताने देती थी, जिससे दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था.

घटना वाली रात पत्नी द्वारा चाय बनाने से मना करने पर गुस्से में आकर आरोपी ने सोती हुई पत्नी के गले पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं.

वारदात के समय घर में नहीं था कोई

पुलिस के अनुसार जिस समय लता ही हत्या की गई. उसका आरोपी पति के अलावा घर में कोई नहीं था. बेटा अहमदाबार में नौकरी करता है. पुलिस अभी घटना के सभी पहलू पर जांच कर रही है.