Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के... Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ 'विक्रम संवत 2083'! क्या है 'रौद्र संवत्सर' और क्यों डरा रहा है इसका ... Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद स... India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए... Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन... President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बि... Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलि... Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों ... Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू स... प्यार के लिए 'बगावत'! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गव...

हुड़दंगियों सावधान! दिल्ली पुलिस का न्यू ईयर प्लान तैयार, ड्रिंक एंड ड्राइव पर लगेगा ‘रिकॉर्ड तोड़’ चालान

नए साल के जश्न से पहले देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर पुलिस का पहरा बढ़ गया है. नियम तोड़ने वाले खासकर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर दिल्ली पुलिस की खास नजर है. ट्रैफिक पुलिस ने ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ विशेष मुहिम छेड़ दी है. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रात में भी पुलिस की तैनाती देखने को मिल रही है. शराब पीकर गाड़ी चलने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है.

दिल्ली का दिल माने जाने वाले कनॉट प्लेस में देर रात तक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस गाड़ियों की चेकिंग करती दिखी.ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चेकपॉइंट बनाकर हर संदिग्ध वाहन को रोककर ब्रेथ एनालाइजर और अल्कोहल मीटर मशीनों की मदद से ड्राइवरों की शराब की जांच की जा रही है. नशे की हालत में मिलने वाले वाहनों चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ड्रंक ड्राइविंग पर 10 हजार का रुपए तक जुर्माना किया जा रहा है.

नए साल को लेकर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट

अल्कोहल मीटर में 30 या उससे ऊपर रीडिंग होने पर चालान काटा जाता है. अगर नशे में धुत ड्राइवर अकेला है, तो उसकी गाड़ी को जब्त भी किया जा सकता है. आंकड़ों की मानें तो दिल्ली में हर साल सड़क हादसों में बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है. कई बार सड़क हादसों की वजह ड्रिंक एंड ड्राइव होती है. इसी खतरे को कम करने और नए साल को सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली पुलिस की ओर से स्पेशल ड्राइव चलाई जा रही है.

ड्रिंक एंड ड्राइव

हर साल नए साल के मौके पर दिल्ली में ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखी जाती है. इससे रोड एक्सीडेंट की संभावना काफी बढ़ जाती है. इन्हीं खतरों को कम करने में दिल्ली पुलिस स्पेशल ड्राइव के तहत ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर स्पेशल चेकिंग अभियान चला रही है.