Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Congress Recruitment: मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ताओं की भर्ती, 'टैलेंट हंट' के जरिए मिलेगी न... Jodhpur Sadhvi Prem Baisa Case: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत मामले में 20 दिन बाद FIR दर्ज, कंपाउंडर पर... Delhi Zoo Animal Adoption: अब आप भी गोद ले सकते हैं बाघ और हिरण, दिल्ली चिड़ियाघर ने जारी की जानवरों... Weather Update 2026: दिल्ली में अगले 24 घंटे में बारिश का 'Yellow Alert', पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर... Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या पर पितरों को कैसे करें प्रसन्न? राशि अनुसार दान से चमक जाएगी ... झांसी में खौफनाक वारदात: होटल मैनेजर को बेल्टों से 40 बार बेरहमी से पीटा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान! 'कुर्सी के लायक नहीं राहुल गांधी...' नवजोत कौर सिद्धू का कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला, लगाए गंभीर आ... Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए होगा बेहद भारी, जानें शुभ-अशुभ फल Indore Murder Case: इंदौर में प्रेमिका की हत्या कर लाश के साथ दरिंदगी, तंत्र क्रिया कर मांगी माफी Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो...

आंदोलन पर पलामू टाईगर रिजर्व के ट्रैकर्स, वुल्फ सेंचुरी के श्रमिकों को अप्रैल से नहीं मिली मजदूरी

पलामू: पूरे देश में नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नेतृत्व में टाइगर एस्टीमेशन का कार्य चल रहा है. इसी के तहत झारखंड में भी टाइगर एस्टीमेशन के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हुई है. इसी बीच पलामू टाइगर रिजर्व के 400 श्रमिक और ट्रैकर आंदोलन पर उतर गए हैं. 30 दिसंबर से श्रमिकों और ट्रैकरों ने बड़े आंदोलन की घोषणा की है.

आंदोलन के पहले चरण में पलामू टाइगर रिजर्व के निदेशक के कार्यालय के समक्ष धरना दिया है. आंदोलन की शुरुआत झारखंड वन श्रमिक यूनियन के बैनर तले की गई है. यूनियन ने 10 सूत्री मांगों को रखा है और कहा है कि मांग पूरी नहीं होने पर वह अगले कुछ महीने में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर बड़ा आंदोलन करेंगे. आंदोलनकारी वुल्फ सेंचुरी में कार्यरत श्रमिकों के अप्रैल महीने से बकाया मजदूरी की भुगतान करने की मांग कर रहे हैं.

आंदोलनकारियों की पीटीआर और यूनियन के समझौते को लागू करने की मांग

आंदोलनकारियों ने प्रमुख रूप से पलामू टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर और यूनियन के बीच हुए समझौता को लागू करने, 10 वर्ष से कार्यरत श्रमिकों के सेवा को नियमित करने, ट्रैकर बलराम यादव के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस करने, मजदूरी का भुगतान करने, बिना कारण के श्रमिकों के छंटनी नहीं करने और मुकदमे नहीं करने की मांग की है.

ड्यूटी के हिसाब से नहीं मिल रही है ट्रैकर्स को मजदूरी

यूनियन ने सभी श्रमिकों को परिचय पत्र देने के साथ-साथ कुशल श्रमिकों को श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा कोटिवार निर्धारित मजदूरी का भुगतान करने की मांग कर रहे हैं. इस पूरे अंदोलन को लेकर झारखंड वन श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष सिद्धनाथ झा ने कहा कि ट्रैकर दिन-रात मेहनत करते हैं. वे वन्य जीवों की रक्षा कर रहे हैं. वो 24 घंटा ड्यूटी करते हैं. जबकि कोई भी व्यक्ति आठ घंटे ही ड्यूटी करता है. लेकिन उस हिसाब से ट्रैकर्स को भुगतान नहीं किया जाता है.