Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
LPG Shortage in India: भारत में गैस किल्लत का असर फास्ट फूड इंडस्ट्री पर, McDonald’s-KFC में मेनू छो... Amazon AI Health Expert: अमेजन ने लॉन्च किया एआई डॉक्टर, घर बैठे मिलेगा डायबिटीज और स्किन केयर टिप्स... Sheetla Ashtami 2026: आज मनाया जा रहा है बसौड़ा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शीतला माता को बासी ... Eid 2026 Fashion Tips: ईद लुक को परफेक्ट बनाने के लिए ये 5 एक्सेसरीज हैं लाजवाब, कश्मीरी चूड़ियों और... पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी... मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में 'लू' का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्... ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिव... Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझा... LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल प... बिहार में 'राज्यसभा' का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए 'संकटमोचक' या NDA...

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में ठिठुरन! कश्मीर से हिमाचल तक जमने लगी वादियां, सैलानियों की बढ़ी धड़कनें

देश की राजधानी दिल्ली सोमवार सुबह घने कोहरे की चादर में पूरी तरह लिपटी नजर आ रही है. तड़के से ही शहर के ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके चलते विजिबिलिटी बेहद कम हो गई. सड़कों पर चलने वाले वाहनों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर रेंगते हुए आगे बढ़ना पड़ा. वहीं कई जगहों पर विजिबिलिटी इतनी कम रही कि सामने से आ रही गाड़ियां भी ठीक से नजर नहीं आई.

कोहरे के साथ-साथ ठंड में भी जबरदस्त इजाफा दर्ज किया गया है. आज दिल्ली में मौसम विभाग की ओर से ठंड और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है. आज दिल्ली का न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसी तरह का मौसम 30 दिसंबर को रहने की संभावना है.

पहाड़ी राज्यों पर कैसा रहेगा मौसम?

अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा बने रहने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. इसके साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच ठंड और बढ़ेगी. 30 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पहाड़ी राज्यों में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इस दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

31 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की बारिश होने का अनुमान है. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 29 से 31 दिसंबर और 1 जनवरी तक गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभवना है. 29 दिसंबर यानी आज कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. तापमान की बात करें तो उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले 24 घंटे न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. फिर तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

इन राज्यों में शीतलहर चलने की चेतावनी

इसके साथ ही घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 31 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि बिहार, असम, मेघालय और पूर्वोत्तर राज्यों में भी कुछ जगहों पर कोहरा देखा जा सकता है. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है. वहीं पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और झारखंड में शीतलहर चलने की चेतावनी दी गई है. यानी नए साल से पहले देश के कई हिस्सों में बारिश, बर्फबारी, कोहरा और ठंड का असर साफ तौर पर देखने को मिलेगा.