Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नशा माफिया पर प्रहार! NCB और BSF का ज्वाइंट ऑपरेशन, भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ एक तस्कर ग... Amit Shah vs AAP: बदलाव रैली से पहले अमित शाह का बड़ा हमला, मान सरकार को बताया 'रिमोट कंट्रोल' वाली ... मोगा रैली में 'ग्लैमर' का तड़का! BJP के मंच पर पहुंचे सिंगर मनकीरत औलख; अमित शाह की मौजूदगी में हुआ ... LPG संकट के बीच एक और 'आफत'! अब KYC के बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर? गैस एजेंसियों पर उमड़ी भारी भीड़, ज... Tarun Chugh in Moga: मोगा की धरती से फिर शुरू होगी बदलाव की क्रांति—तरुण चुघ; 20 साल बाद पंजाब की रा... Tarun Chugh vs AAP: मान सरकार पर बरसे तरुण चुघ, रैली में आने वाली बसों को रोकने का लगाया आरोप; पुलिस... "पंजाब में अब भाजपा का ही CM बनेगा!"—श्वेत मलिक का मोगा में बड़ा ऐलान; भगवंत मान सरकार की विदाई का क... Sunil Jakhar Attack on AAP: "नजर लगी मेरे पंजाब को..." मोगा रैली में छलका सुनील जाखड़ का दर्द, भगवंत... सड़क पर चीख-पुकार! ई-रिक्शा और बाइक में भीषण टक्कर, मची अफरा-तफरी; मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को... Amit Shah Moga Rally News: पंजाब में बीजेपी का चुनावी शंखनाद, अमित शाह ने 'आप' सरकार को घेरा; भ्रष्ट...

तरनतारन: खेती स्टोर पर दिनदहाड़े फायरिंग, 50 लाख की फिरौती से जुड़ा मामला

तरनतारन:  जिला तरनतारन के अंतर्गत आते फतेहाबाद में एक खेती स्टोर पर दो अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। यह फायरिंग आतंकी लखबीर सिंह लंडा द्वारा मांगी गई 50 लाख रुपए की फिरौती न देने का अंजाम बताया जा रहा है। हालांकि इस घटना के दौरान दुकान में बैठे मालिक को कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन, इलाके में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही श्री गोइंदवाल साहिब थाने के प्रभारी राजकुमार समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दुकान के मालिक आशु चोपड़ा पुत्र राकेश कुमार निवासी कस्बा फतेहाबाद ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब एक हफ्ते पहले उनसे आतंकी लखबीर सिंह लंडा के नाम पर फोन करके 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। जिसके बाद आज सोमवार सुबह करीब 11 बजे जब उनके बड़े भाई पंकज चोपड़ा फतेहाबाद में अपने खेती स्टोर पर मौजूद थे, तो दो लोग पैदल आए और दुकान पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी, जिससे दुकान के आगे का शीशा टूट गया और आरोपी मौके से अनाज मंडी की तरफ पैदल भाग गए।

चोपड़ा परिवार के सभी रिश्तेदारों को पिछले कुछ महीनों में लाखों रुपये की फिरौती की धमकियां मिल चुकी हैं, जिसके संबंध में अलग-अलग केस भी दर्ज किए गए हैं। इस घटना के बाद फतेहाबाद में मौजूद सभी दुकानदारों में काफी डर देखा जा रहा है। इस बीच, मौके पर पहुंची गोइंदवाल साहिब थाने की पुलिस ने फायरिंग के दौरान का CCTV अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।