Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Crime News: शादी के नाम पर करोड़ों की ठगी, 40 महिलाओं को फंसाने वाला शातिर कैफे से अरेस्ट Lokesh Meena Death Case: अपने ही गोत्र में इश्क करने पर 7 लाख जुर्माना, अब जिंदा जलने से युवक की संद... Bihar Politics: सरकारी कैलेंडर पर मंत्री ने छपवाई परिवार की फोटो, शुरू हुआ विवाद, RJD का हमला Bareilly Crime News: अश्लील हरकत का विरोध करने पर सब्जी वाले के घर पथराव, ईंट लगने से बुजुर्ग महिला ... Agra News: आगरा में बच्ची की हत्या पर भड़की भीड़, पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ Bangladesh Bus Accident: नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 23 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लापता Bastar Naxal News: 96% नक्सल मुक्त हुआ बस्तर, जानें 400 सिक्योरिटी कैंप को लेकर क्या है सरकार का प्ल... खाड़ी में भयंकर युद्ध! ईरान के हमले में 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत, कुवैत में मची सबसे ज्यादा तबाही दुश्मनों की अब खैर नहीं! ड्रोन से लैस होंगे भारतीय सेना के टैंक, 'शौर्य स्क्वाड्रन' बना हाईटेक ताकत Swami Avimukteshwaranand News: यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाई कोर्ट से अग्रि...

मजहब की दीवार ढही, प्यार की जीत हुई: हिंदू रीति-रिवाज से मुस्लिम दुल्हनिया ने लिए सात फेरे, हर तरफ हो रही चर्चा

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से प्रेम और आपसी सहमति की एक अनोखी कहानी सामने आई है, जहां एक प्रेमी युगल ने धर्म की बाधाओं को पीछे छोड़ते हुए मंदिर में सात फेरे लेकर विवाह कर लिया. यह मामला रायबरेली और अमेठी जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है.

जानकारी के अनुसार, अमेठी जनपद की रहने वाली रेशम बानो और रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के बैरहना मोहल्ला निवासी अभिषेक सोनकर की मुलाकात करीब तीन साल पहले हुई थी. यह मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए. समय के साथ उनका रिश्ता इतना मजबूत हो गया कि उन्होंने एक साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं.

बताया जा रहा है कि अभिषेक सोनकर ने जेल रोड स्थित एक मंदिर में रेशम बानो को बुलाकर विवाह का प्रस्ताव रखा. दोनों ने आपसी सहमति से शादी करने का फैसला किया और मंदिर परिसर में ही हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी स्वीकार कर लिया. इस दौरान दोनों की रजामंदी से विवाह की सभी रस्में पूरी की गईं.

शादी करके क्या बोली रेशमा?

सूत्रों के मुताबिक, रेशम बानो ने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म स्वीकार किया है. रेशम का कहना है कि उसने यह फैसला किसी दबाव में नहीं, बल्कि अपने प्रेम और विश्वास के आधार पर लिया है. रेशम बानो ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह अभिषेक से प्यार करती है और उसी के साथ जीवन बिताना चाहती है, इसलिए उसने स्वेच्छा से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया.

लव मेरिज की हो रही चर्चा

इस विवाह की खबर जैसे ही सामने आई, रायबरेली से लेकर अमेठी तक इसकी चर्चाएं शुरू हो गईं. कुछ लोग इसे प्रेम की जीत बता रहे हैं, तो कुछ इसे सामाजिक परंपराओं को चुनौती देने वाला कदम मान रहे हैं. हालांकि, दोनों का कहना है कि उन्होंने पूरी समझदारी और सहमति से यह निर्णय लिया है. फिलहाल यह प्रेम विवाह इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और लोग इसे बदलते सामाजिक सोच और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के रूप में भी देख रहे हैं.