Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पेरिस की बैठक के बाद अमेरिकी ट्रेजरी सचिव का बयान ड्रोन युद्ध के उदय से लेजर प्रणालियों पर ध्यान अमेरिका का दावा ही जमीनी स्तर पर गलत साबित हो रहा डोनाल्ड ट्रंप की अपील के बाद स्पेन का जवाब आया भ्रष्टाचार विरोधी प्रमुख को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया वैश्विक अर्थव्यवस्था पर कच्चे तेल का संकट मानवता शर्मसार! मंदबुद्धि युवक को जंजीरों से बांधकर करवाई मजदूरी; सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई तो म... Lucky Oberoi Murder Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 संदिग्ध हिरासत में; 38 दिनों से फरार आरोपियों क... Punjab Politics: बंटी रोमाना की मुख्यमंत्री मान को खुली चेतावनी, विवादित बयान से गरमाई सियासत; अकालि... Punjab Rape Case Verdict: कपड़ा व्यापारी को 7 साल की सजा, 13 साल बाद पीड़िता की हुई जीत; जानें क्या ...

अब लाइन नहीं, बस मशीन! अंबाला स्टेशनों पर ATVM से टिकट सुविधा शुरू, यात्रियों को मिनटों में मिलेगा टिकट

अंबाला: टिकट काउंटर पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए अंबाला रेल मंडल ने नया कदम उठाया है। अंबाला मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों पर एटीवीएम मशीनें लगाई है। इनमें से अंबाला कैंट स्टेशन पर भी चार मशीन लगी है, जिससे अब यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा और उन्हें टिकट लेने के लिए लाइनों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा।

अंबाला रेल मंडल ने अपने अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशन पर 46 एटीवीएम मशीनें लगाने का काम किया है। इस कार्य के प्राथमिक चरण में अंबाला रेल मंडल के अधीन 29 स्टेशन पर यह 46 मशीनें लगी है। इन मशीनों पर टिकट उपलब्ध करवाने के लिए रेल कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी, ताकि स्टेशन पर आने वाले अनारक्षित टिकट यात्रियों को सुविधा मिल सके और उन्हें लंबी लाइनों में ना लगना पड़े। इस बारे में जानकारी देते हुए अंबाला रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने बताया कि अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर चार मशीनें लगाई गई है। इससे यात्रियों को सुविधा भी मिलेगी और जो यात्री टिकट लेने के लिए लाइनों में खड़े रहते थे। अब उन्हें लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। वह चाहे तो इसका इस्तेमाल खुद भी आसानी से कर सकते हैं।