Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Connaught Place News: CJP के विरोध प्रदर्शन और हिंसा के बाद NDTA का बड़ा आदेश, CP की सभी दुकानें शाम ... Jharkhand Weather Update: रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार, 28% कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता Ranchi News: झारखंड के सरकारी स्कूलों में 7,299 सहायक आचार्य पदों पर बंपर भर्ती, 31 जुलाई से शुरू हो... Jharkhand Missing Case: मानसिक विक्षिप्तता के कारण दो दशक पहले घर से निकले थे अवधेश राम, पुलिस और एन... Jamshedpur News: जुगसलाई में पुलिस ने नाकाम की हत्या की साजिश, जिला बदर अपराधी समेत 10 आरोपी गिरफ्ता... Ranchi News: रांची में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने, प्रदर्शन के दौरान जमकर हुई नारेबाजी और फेंके ग... Dhanbad News: धनबाद-गोमो रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, राजधानी एक्सप्रेस को रोक... Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में भारी बवाल, छात्र संगठनों और शिक्षकों के बीच... Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम में चमत्कार, मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला इलाज के बाद सकुशल अपने घर... Bokaro News: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बोकारो में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा ...

“पुलिस को दे गया चकमा!”: दुष्कर्म का आरोपी हथकड़ी के साथ टॉयलेट की खिड़की तोड़कर फरार, महकमे में मचा हड़कंप

खंडवा। गुजरात पुलिस नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के एक आरोपित को साक्ष्य जुटाने के लिए खंडवा लेकर पहुंची। गुरुवार रात वह टायलेट जाने का बहाना कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपित पुराना बस स्टैंड स्थित त्रिमूर्ति होटल में ठहरा हुआ था, जहां शौचालय की खिड़की तोड़कर फरार हो गया। आरोपित का नाम पुष्पेंद्र उर्फ सोनू उर्फ दीपू पुत्र शिवरामसिंह गुर्जर निवासी बाड़ीगांव, जिला धौलपुर (राजस्थान) है। उस पर गुजरात की एक नाबालिग से अपहरण व दुष्कर्म का आरोप है।

घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गुजरात के सूरत जिले के पुनागांव थाना पुलिस आरोपित को मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए खंडवा लाई थी। पुलिस टीम त्रिमूर्ति होटल के कमरा नंबर 106 में रुकी हुई थी। इसी दौरान आरोपित ने लघुशंका का बहाना बनाकर शौचालय जाने की अनुमति मांगी। उसके दोनों हाथों में हथकड़ी लगी थी, लेकिन शौचालय जाने के कारण पुलिस ने एक हाथ की हथकड़ी खोल दी, दूसरा हाथ हथकड़ी सहित खुला रहा।

हथकड़ी से तोड़ा खिड़की का कांच

आरोपित ने हथकड़ी से शौचालय में लगा खिड़की का कांच तोड़ दिया और उसी रास्ते से बाहर निकलकर फरार हो गया। घटना के बाद होटल और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुनागांव थाना सूरत के पुलिस अधिकारी दिलुभा बोराना ने इस संबंध में खंडवा कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपित नाबालिग से अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार था और पुलिस कस्टडी से फरार हो गया।

कई राज्यों में पीड़िता को रखा

कोतवाली पुलिस के अनुसार, आरोपित ने पीड़िता को गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग-अलग स्थानों पर रखा था। खंडवा जिले के ग्राम बड़गांव गुर्जर में पीड़िता को रखने की जानकारी मिलने पर पुलिस आरोपित को मौके पर ले जाने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही वह फरार हो गया। गुजरात पुलिस की शिकायत पर खंडवा कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश के लिए शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।