Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Shashi Tharoor on Priyanka Chopra: पीसी के मुरीद हुए सांसद थरूर, जानें वजह Iran Taliban Conflict: ईरान विवाद पर तालिबान ने अमेरिका को दिखाए तेवर, जानें पाकिस्तान का क्या है स्... Gold Silver Price: मजबूत डॉलर और यूएस जॉब डेटा से थमी सोने-चांदी की रफ्तार, जानें कब तक जारी रहेगी म... Sanjeev Kapoor Cooking Tips: समोसे-पकौड़े नहीं सोखेंगे ज्यादा तेल, शेफ संजीव कपूर की 7 ट्रिक्स से कर... West Bengal News: ECI का बड़ा एक्शन, ममता बनर्जी के 7 अफसर सस्पेंड, जानें क्या है SIR कनेक्शन Maharashtra Politics: BJP पर भड़की उद्धव ठाकरे की शिवसेना! कहा- चुनाव के लिए टीपू सुल्तान को वापस जि... Dhamtari News: धमतरी अस्पताल में डॉक्टर-स्टाफ नदारद, समय पर पहुंचने के बाद भी मरीज की मौत Shivpuri News: 'पैसे दो, तभी जाने दूंगा', शिवपुरी में बेटे के इलाज के लिए लाचार पिता को गिरवी रखना प... Prayagraj Magh Mela 2026: 44 दिवसीय मेले का ऐतिहासिक समापन, 22 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान से टूटा कु... Mani Shankar Aiyar Statement: 'पिनराई विजयन फिर बनेंगे CM', मणिशंकर अय्यर के बयान से केरल में सियासी...

HC ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक के परिवार का मुआवजा बढ़ाकर किया 22.94 लाख, जानें पूरा मामला

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मोटर वाहन दुर्घटना में मृत युवक शाकिर उर्फ मोहम्मद शाकिर के परिजनों को दिए गए मुआवजे को बढ़ाते हुए अहम टिप्पणी की है कि मुआवजा निर्धारण कोई यांत्रिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार को न्यायसंगत और यथोचित राहत देने का माध्यम है। जस्टिस सुदीप्ति शर्मा ने नूंह स्थित मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के 5 अप्रैल 2024 के मुआवजा आदेश में – संशोधन करते हुए कुल मुआवजा – राशि 18 लाख 16 हजार 48 रुपए से बढ़ाकर 22 लाख 94 हजार 300 = रुपए कर दिया है। इस प्रकार पीडित परिवार को 4 लाख 78 हजार 252 रुपए की अतिरिक्त राशि देने के – आदेश दिए गए हैं।

29 दिसम्बर 2018 को हुई सड़क दुर्घटना में शाकिर की मौत हो गई थी। परिजनों ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 166 के तहत मुआवज की मांग की थी। ट्रिब्यूनल ने मृतक की आय को अकुशल श्रमिक मानते हुए मुआवजा तय किया था, जिसे हाईकोर्ट ने अपर्याप्त माना। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि रिकार्ड पर मौजूद मृतक का ड्राइविंग लाइसेंस यह दर्शाता है कि वह कुशल चालक था। ऐसे में उसकी आय का आंकलन अकुशल श्रमिक की बजाय कुशल श्रमिक के न्यूनतम वेतन के आधार पर किया जाना चाहिए था। अदालत ने हरियाणा सरकार द्वारा अधिसूचित न्यूनतम मजदूरी के आधार पर मृतक की मासिक आय 9 हजार 887 रुपए 99 पैसे मानते हुए इसे व्यावहारिक रूप से 10 हजार रुपए रुपए प्रतिमाह स्वीकार किया।

अदालत ने यह भी कहा कि भविष्य की संभावनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस आधार पर 40 प्रतिशत भविष्यगत वृद्धि जोड़ते हुए व्यक्तिगत खर्च के रूप में एक-चौथाई कटौती की गई और मृतक की आयु 32 वर्ष होने के कारण 16 का मल्टीप्लायर लागू किया गया। इसके अतिरिक्त, संपत्ति हानि, अंतिम संस्कार खर्च और भावनात्मक (वैवाहिक पैतृक) के मदों में भी बढ़ोतरी की गई। हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी को आदेश दिया कि वह 2 माह के भीतर बढ़ी हुई राशि ट्रिब्यूनल में जमा करे, जिसे बाद में पीड़ित परिजनों के बैंक खातों में वितरित किया जाएगा।