Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालों के लिए नेचुरल क्लींजर: रीठा, आंवला और शैंपू जिंजर से बाल धोएं, मिलेंगे काले-मुलायम बाल CAG रिपोर्ट का हवाला देकर अशोक गहलोत का बड़ा आरोप: 37 में से 21 योजनाओं पर खर्च हुआ 'शून्य' बजट भागलपुर में गंगा का कहर: ऊर्जा मंत्री के पैतृक गांव राघोपुर में 60 फीट टूटा तटबंध, कई इलाकों में फैल... नीम करोली बाबा के कैंची धाम में निर्माणाधीन 'ॐ पुल' पर गहराया विवाद, पीएमओ पहुंची शिकायत JPSC कंबाइंड सिविल सर्विसेज प्री परीक्षा 2025 में धांधली की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कें... अयोध्या में सावन में मछली भोज पर बवाल: सीएम योगी बोले- 'राम-राम चिल्लाते हैं और दावत उड़ाते हैं', अज... दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से आफत: सड़कें बनीं तालाब, ट्रैफिक जाम और 7 उड़ानें जयपुर डायवर्ट भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान...

धनबाद से भोपाल के लिए नई ट्रेन, पलामू को मिलेगा फायदा

पलामूः भारतीय रेल ने धनबाद से भोपाल के लिए एक नई ट्रेन की घोषणा की है. यह ट्रेन पलामू के रास्ते भोपाल एवं धनबाद जाएगी. नई ट्रेन सप्ताह में तीन दिन धनबाद से भोपाल जाएगी. धनबाद भोपाल एक्सप्रेस 11631 सुबह 7.20 में खुलेगी और रात 20.20 में भोपाल पहुंचेगी जबकि भोपाल धनबाद एक्सप्रेस 11632 रात 20.55 में भोपाल से खुलेगी धनबाद में सुबह 7:00 बजे पहुंचेगी.

पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम ने नई ट्रेन मिलने की पुष्टि की है. सांसद ने बताया कि रेलवे की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया है. पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने नई ट्रेन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है.

धनबाद भोपाल एक्सप्रेस में कुल 24 रैक होंगे. यह ट्रेन धनबाद से खुलने के बाद कतरास चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल, रांची रोड, पतरातू, खलारी, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा रोड, गढ़वा, नगर ऊंटरी होते हुए भोपाल तक जाएगी. दरअसल धनबाद से सीधे भोपाल जाने के लिए कोई भी ट्रेन नहीं है. साप्ताहिक ट्रेन हावड़ा से धनबाद होते हुए भोपाल तक जाती है.

पलामू के इलाके में यह ट्रेन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पलामू के इलाके से बड़ी संख्या में लोग भोपाल एवं मध्य प्रदेश के अन्य शहरों में जाते है. लोग भोपाल की जाने के लिए फिलहाल शक्तिपुंज एक्सप्रेस का इस्तेमाल करते हैं जो जबलपुर तक ही जाती है.