Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां... Kashi Vishwanath Mahashivratri 2026: काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 3 KM लंबी लाइन; जानें बाबा विश्... Uzma Khan Kanwar Yatra: मुराद पूरी हुई तो कांवड़ लेकर निकलीं उजमा खान, महादेव की भक्ति में लीन होकर ...

कितना भी बचो ढूंढकर मारेंगे! श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अध्यक्ष को विदेश से मिली धमकी

उज्जैन : श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अध्यक्ष महंत मोहन भारती को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. सोशल मीडिया पर मिली धमकी में लिखा है “एक महीने में तुम्हारी जिंदगी खत्म कर देंगे.” धमकी मिलने के बाद महंत मोहन भारती ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर जानकारी दी. महंत ने उज्जैन के थाना तराना पुलिस को जांच एवं कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है.

महाशिवरात्रि का कार्यक्रम रद्द करने की धमकी

धमकी में लिखा है “महंत एक वर्ग विशेष के खिलाफ बोलते हैं.” इसके अलावा महाशिवरात्रि पर्व के कार्यक्रम को कैंसिल करने की धमकी दी गई है. इस मामले में उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा का कहना है “जिस नंबर से धमकी मिली है, उसकी जांच की जा रही है.” मामले के अनुसार महंत को धमकी 24 दिसंबर की शाम 04 बजे करीब +821057626586 से मिली. व्हाट्सअप पर लिखा है “मोहन भारती तुम कितने बड़े बाबा हो हिन्दुओ के. तुम जब से जूना अखाड़े के अध्यक्ष बने हो एक वर्ग विशेष के लिये बहुत उल्टा सीधा बोलते हो. हमें पता है तुम आरएसएस, बीजेपी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिट्ठू हो.”

एक माह के अंदर जान से मारने की धमकी

धमकी भरे मैसेज में ये भी लिखा है “तुम जब से उज्जैन क्षेत्र में आये हो, बहुत बोलते हो. हमारी बिरादरी के बारे में बोलकर तुमने अपनी मौत को दावत दी है. एक महीने के अंदर तुम्हारी मौत निश्चित है. तुम जहां भी रहोगे, हम तुम्हे ढूंढकर मौत के घाट उतार देंगे. देखते हैं तुम्हें कौन बचाता है आरएसएस, बीजेपी. ढूंढकर हम मारेंगे, तुम जितना बच सकते हो, बच लो. तुम्हारी जिंदगी का अब अंत आ चुका है. तुमने बहुत बोल लिया. अब तुम्हारी बोलती बंद करके ही रहेंगे.”

इससे पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

धमकी में कहा गया है “तुम यह जो शिवरात्रि का प्रोग्राम तराना में हिंदू एकता दिखाने के लिए कर रहे हो, इसको कैंसिल कर दो वरना यह प्रोग्राम देखने लायक नहीं बचोगे. उत्तर प्रदेश के रामपुर में भी तुम जाकर बहुत बोलते हो, बहुत बड़े बाबा बनते हो. अपनी बहुत हेकड़ी दिखाते हो. रामपुर भी जाना छोड़ दो तो अच्छा रहेगा.”

महंत मोहन भारती ने बताया “मैं उज्जैन के तराना में तिलभांडेश्वर मंदिर मठ का महंत हूं. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का सदस्य हूं और पंचदशनाम जूना अखाड़ा का अध्यक्ष. यह कोई पहली बार मुझे धमकी नहीं मिली है. इससे पहले मंदिर के ही दानपेटी में एक चिट्ठी मिली थी महीने भर पहले. उससे पहले साउथ कोरिया से धमकी भरा कॉल था.