Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

मणिपुर में हथियार तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

ठंड के मौसम में नई पहल लोको पायलटों के लिए हीटर की सुविधा

  • इंफाल ईस्ट में सुरक्षा बलों की छापामारी

  • छापामारी में भारी हथियार भी जब्त हुए

  • कार्बी आंगलोंग में तनावपूर्ण शांति कायम

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी: मणिपुर के इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट जिलों में सुरक्षा बलों ने एक व्यापक संयुक्त अभियान चलाकर हथियार तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इंफाल ईस्ट के सगोलमांग और पोरोमपत थाना क्षेत्रों से कुल चार हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद, मोबाइल फोन और रेडियो सेट बरामद किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, इंफाल वेस्ट के लंबाल और हाओरांग केइरेल इलाकों से भी भारी मात्रा में हथियार जब्त किए गए, जिनमें पिस्तौल, ग्रेनेड, मिनी-फ्लेयर कारतूस और सिंगल-बैरल बंदूकें शामिल हैं। चुराचांदपुर जिले के थांगजिंग जंगल में चलाए गए एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने 8-फीट लंबा पंपी (स्थानीय मोर्टार), मोर्टार के गोले और मॉडिफाइड राइफलें बरामद की हैं।

असम के वेस्ट कार्बी आंगलोंग जिले में जमीन विवाद को लेकर भड़की हिंसा के बाद अब स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। कार्बी समूहों और हिंदी भाषी निवासियों के बीच वीजीआर और पीजीआर भूमि पर कब्जे को लेकर हुए संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई थी। फिलहाल, भारतीय सेना, सीआरपीएफ और असम पुलिस के जवान संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे गश्त कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद हैं और धारा 163 लागू है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने स्पष्ट किया है कि हाई कोर्ट के स्थगन आदेश के कारण तत्काल बेदखली संभव नहीं है।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने लोको पायलटों की कार्यक्षमता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब सभी इलेक्ट्रिक इंजनों में हीटर की व्यवस्था कर दी गई है। इसके साथ ही इंजनों की खिड़कियों और दरवाजों को दुरुस्त किया गया है ताकि ठंडी हवाएं अंदर न आ सकें। इस पहल से लोको पायलटों को कड़ाके की ठंड में राहत मिलेगी और ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और सुचारू होगा।