Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Assembly Special Session 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण पर कांग्रेस ने... MP Weather Update: मध्यप्रदेश में भीषण लू का कहर, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में 8वीं तक स्कूल बंद, ज... उज्जैन जिले में खेत में मिली किसान की जलती हुई लाश, नरवाई जलाने पहुंचा था Gwalior News: ग्वालियर में मुश्किल में दिल के मरीज, सरकारी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में लटका ता... Dewas News: देवास में कुश्ती महोत्सव बना अखाड़ा, पहलवानों के बीच चले लात-घूसे, जमकर फेंकी गईं कुर्सि... Kuno National Park: कूनो से निकले चीते की गजब भूख! 600 KM के सफर में एक दर्जन से ज्यादा जानवरों का क... Jyotiraditya Scindia: सिंधिया ने जेब से निकाली 'जादुई प्याज', 51 डिग्री की भीषण गर्मी से बचने का बता... Sainik School Morena: फौलादी जिगर वाले जवान तैयार करेगा मुरैना का नया सैनिक स्कूल, जानें क्या होंगी ... MP Assembly Special Session: मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण पर संकल्प पेश करेंग... Raghav Chadha News: ‘मेरे सामने 3 विकल्प थे…’, बीजेपी में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा ने वीडियो जार...

पीएम मोदी का क्रिसमस संदेश: पवित्र प्रार्थना सभा में शिरकत की, ईसाई समुदाय को दीं प्रभु यीशु के जन्म की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रिसमस के मौके पर आज दिल्ली के कैथेड्रल चर्च पहुंचे. यहां उन्होंने प्रार्थना सभा में भी भाग लिया. यह कैथेड्रल न केवल सबसे पुराने चर्चों में से एक है बल्कि दिल्ली का सबसे बड़ी चर्च भी है. पीएम ने यहां प्रार्थना सभा में भी भाग लिया, इसके साथ ही उन्होंने लोगों को क्रिसमस की बधाई दी है. इस दौरान चर्च में पीएम मोदी के साथ-साथ कई और लोग भी मौजूद थे.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर चर्च की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि दिल्ली में द कैथेड्रल चर्च ऑफ़ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना में शामिल हुआ. इस प्रार्थना में प्यार, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश झलका है. उम्मीद है कि क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और भाईचारा लाएगी.

कैथेड्रल चर्च अपने खूबसूरत आर्किटेक्चर के लिए जाना जाता है. यहां हर साल क्रिसमस के मौके खास साज-सज्जा की जाती है. दिल्ली के कोने-कोने से लोग इस चर्च में प्रभु ईसा मसीह की प्रार्थना और क्रिसमस का पर्व मनाने के लिए पहुंचते हैं. इससे पहले भी पीएम मोदी यहां जा चुके हैं.

पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो

पीएम मोदी ने एक दूसरी पोस्ट में चर्च जाने का वीडियो शेयर किया है. इसमें लिखा- क्रिसमस नई आशा, स्नेह और दयालुता के प्रति साझा प्रतिबद्धता लेकर आए. द कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा की कुछ झलकियां.